×

जानें, विराट कोहली के अलावा अन्य दिग्गज भारतीय क्रिकेटर्स हनीमून के लिए कहां गए

वीरेंद्र सहवाग अपना हनीमून मनाने के लिए स्विटजरलैंड गए थे।

फोटो साभार: अनुष्का शर्मा फेसबुक पेज
फोटो साभार: अनुष्का शर्मा फेसबुक पेज

भारतीय क्रिकेटर्स हमेशा से लोगों के प्रेरणा के स्त्रोत रहे हैं। कई लोग अक्सर क्रिकेट मैच देखने के वक्त भारतीय क्रिकेटरों की जर्सी पहने मैदान में नजर आते हैं। वहीं कई लोग इतने दीवाने हैं कि वह अपने पसंदीदा क्रिकेटर को हर बात पर फॉलो करते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में शादी कर ली। अब वे रोम में अपना हनीमून मना रहे हैं। ये तो बात रही विराट कोहली की लेकिन क्या आपको पता है कि शादी के बाद भारत के दिग्गज क्रिकेटरों ने किस हनीमून स्पॉट को चुना? भारतीय टीम के 5 दिग्गज खिलाड़ियों ने हनीमून के लिए दुनिया के किस खूबसूरत शहर को चुना आइए जानते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी:  पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में भारतीय टीम को पहले टी20 क्रिकेट विश्व कप में विजयी बनाया था और उसके बाद वह देश के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे थे। धोनी का इन सालों में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। लेकिन धोनी ने इन कयासों पर विराम लगाते हुए साल 2010 में उत्तराखंड की साक्षी से शादी कर ली। धोनी ने क्रिकेट से विश्राम मिलने के बाद साक्षी के साथ ग्रांड हॉलीडे की योजना बनाई और इस दौरान वह अपने हनीमून के लिए गोवा गए। गोवा दोनों का ड्रीम डेस्टिनेशन था। इस दौरान दोनों ने गोवा के वॉटर स्पोर्ट्स में खूब मजे किए और बीच में पूरी सिद्धत से समय बिताया। इसके तुरंत बाद धोनी साक्षी के साथ श्रीलंका भी गए थे

2.वीरेंद्र सहवाग: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी की दम पर एक दशक से अधिक समय तक भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को अपना मुरीद बनाया। सहवाग ने साल 2004 में भारत के पाकिस्तान दौरे में मुल्तान टेस्ट में रिकॉर्ड 309 रनों की पारी खेली और तब वह भारत के पहले तिहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस तरह उनका नाम मुल्तान का सुल्तान पड़ गया। सहवाग ने उसी साल गर्मियों में आरती से शादी कर ली। सहवाग ने हनीमून के लिए स्विटजरलैंड चुना। स्विटजरलैंड यूरोप का सबसे लोकप्रिय हनीमून डेस्टिनेशन है।

3. सौरव गांगुली: सौरव गांगुली ने साल 1997 में डोना के साथ शादी कर ली। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान गांगुली की शादी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल सौरव डोना से बचपन से मोहब्बत करते थे। लेकिन डोना और सौरव के परिवार वालों की बिल्कुल नहीं बनती थी। लेकिन सौरव और डोना एक दूसरे शादी किसी भी हालत में करना चाहते थे। साल 1997 में इंग्लैंड में अपने सफलतम दौरे के बाद भारत आए सौरव डोना को लेकर भाग गए। इसकी वजह से दोनों के परिवार वालों के बीच कोलाहल मच गया, लेकिन कहते हैं ना कि लड़का-लड़की राजी तो क्या करेगा काजी। ऐसा ही बाद में हुआ और दोनों के परिवार वालों ने इस शादी को मंजूरी दे दी और दोनों ने उसी साल फरवरी में फॉर्मल वेडिंग कर ली। सौरव इसके बाद डोना के साथ हनीमून के लिए खूबसूरत कैरिबियाई देश वेस्टइंडीज गए। वेस्टइंडीज अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में जाना जाता है।

4. राहुल द्रविड़: भारतीय टीम के मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ ने साल 2003 में नागपुर की रहने वाली एक प्रोफेशनल सर्जन से शादी की। शादी के एक साल पहले ही द्रविड़ की पत्नी डॉ. विजेता ने अपना एम.एस खत्म किया था। सबसे आश्चर्यजनक बात यह थी कि जब विजेता ने द्रविड़ से शादी की तब वह क्रिकेट के बारे में कुछ नहीं जानती थी। उन्होंने क्रिकेट के बारे में समझना बाद के सालों में शुरू किया। द्रविड़ शादी के तुरंत बाद एक ईवेंट में शामिल होने के लिए स्कॉटलैंड गए हुए थे। बाद में विजेता ने भी वहां उन्हें ज्वाइन कर लिया और दोनों स्कॉटलैंड में अपना हनीमून मनाया।

5. सुरेश रैना: बाएं हाथ के आतिशी बल्लेबाज सुरेश रैना ने विश्व कप 2015 के बाद अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका से शादी की। रैना ने हनीमून के लिए फ्रांस को चुना। इस दौरान उन्होंने अपने मस्ती भरे पलों की कई तस्वीरें ट्विटर के माध्यम से अपने चाहने वालों के बीच साझा की।

trending this week