×

स्टंप माइक में कैद हुए धोनी के मजेदार कमेंट्स

मैदान में हमेशा एक्टिव रहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को विकेटों के पीछे उनकी विकेटकीपिंग के अलावा मजाकिया कमेंट्स के लिए भी जाना जाता है

महेन्द्र सिंह धोनी विकेटों के पीछे अक्सर मजाकिया कमेंट करते रहते हैं
महेन्द्र सिंह धोनी विकेटों के पीछे अक्सर मजाकिया कमेंट करते रहते हैं

भारत के सबसे सफल कप्तान बन चुके महेन्द्र सिंह धोनी औमतौर पर बड़े ही शांत और सुलझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं, लेकिन टीम को जब लीड करने की बारी आती है तो वो बल्ले के अलावा विकेट कीपर के रूप में भी पूरा योगदान देते हैं। विकेट के पीछे वो अक्सर खिलाड़ियों पर मजाकिया कमेंट करते रहते हैं। कई बार तो ये कमेंट इतने मजेदार होते हैं कि खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। तो आइए जानते हैं महेन्द्र सिंह धोनी के कुछ ऐसे कमेंट जो स्टंप माइक में कैद हुए।

महेन्द्र सिंह धोनी और रविन्द्र जडेजा के बीच बहुत अच्छी बनती है ये तो सभी जानते हैं लेकिन दोनों अक्सर मैदान के अंदर भी मजाक करते दिखते हैं। विकेट के पीछे महेन्द्र सिंह धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे जडेजा को मजाकिया अंदाज में बोला और वो स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुआ। इसमें धोनी जडेजा से कह रहे हैं कि पुजारा को कैच करने के लिए रखा है ताली बजाने के लिए नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में जडेजा बहुत ही फ्लैट गेंदबाजी कर रहे थे तो धोनी ने जडेजा को फ्लाइट करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए ऐसा कुछ बोला कि फील्डर अपनी हंसी नहीं रोक सके। धोनी ने जडेजा से कहा अरे थोड़ा धीरे डाल और छक्का खाकर दिखा। बाउंड्री पर खड़े श्रीसंथ का ध्यान खींचने के लिए धोनी ने कहा कि ओ श्री उधर गर्लफ्रेंड नहीं है जरा इधर आजा थोड़ी। धोनी के इस कमेंट को सुनकर गेंदबाजी कर रहे प्रज्ञान ओझा अपनी हंसी नहीं रोक सके।

बल्लेबाजी के दौरान भी धोनी को जब भी मौका मिलता है धोनी मैदान की सीरियसनेस को कम करने के लिए कुछ ना कुछ कमेंट करते रहते हैं। इसके लिए वो कभी मजेदार कमेंट करते है तो कभी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया देते हैं कि सबके चेहरों पर हंसी आ जाती है।

हाल के दिनों में पत्रकारों ने बार-बार धोनी से उनके रिटायरमेंट से जुड़े सवाल पूछे जिसके जवाब में धोनी ने एक पत्रकार को अपने पास बुलाया और कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया दी।

trending this week