×

आईपीएल 2017: स्टीवन स्मिथ की कप्तानी में लक्ष्य तक पहुंचना चाहेगी राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस

महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटा खिताबी जीत हासिल करना नहीं होगा आसान, बेन स्टोक्स पर रहेगा खुद को साबित करने का दबाव।

स्टीवन स्मिथ © Getty Images
स्टीवन स्मिथ © Getty Images

पिछले आईपीएल सत्र में अपना पर्दापण करने वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस टीम चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से भरी हुई थी। यह इस टीम का दूसरा आईपीएल सत्र है और पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद जिस बदलाव की उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा बदलाव इस टीम में कर दिया गया है। पुणे टीम ने पिछले सत्र में महेंद्र सिंह धोनी को 12.5 करोड़ के रिकॉर्ड राशि में खरीदा था और अब एक सत्र के खराब प्रदर्शन के बाद महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी हटाकर सत्र बीच में छोड़कर जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं इस बार नीलामी में भी पुणे टीम ने कई सुर्खियां बनाई।

पुणे टीम का पिछला सत्र आखिरी गेंद पर धोनी के छक्के के साथ खत्म हुआ था। उस सत्र में ऐसा पहली बार हुआ था कि धोनी की कप्तानी में कोई टीम शीर्ष चार में शामिल ना हो। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी आईपीएल में भी सफल कप्तान है। हालांकि पुणे टीम के मालिक का मानना है कि यह फैसला टीम के हित में हैं और उन्हें सकारात्मक नतीजों की उम्मीद है। इस चौकाने वाले निर्णय के बाद पुणे टीम ने नीलामी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ में सभी को झटका दिया। स्टोक्स पर सभी टीमों की नज़र थी लेकिन पुणे ने यहां बाजी मार ली। ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017: गेंदबाजों पर दांव लगा क्या जीत हासिल कर पाएगी रॉयल चैलेंजर बैंगलौर

दसवें सत्र की नीलामी से पुणे टीम ने कुल 11 खिलाड़ी खरीदे। गौरतलब है कि इस सत्र में कुल 11 खिलाड़ी पुणे ने टीम से बाहर किए हैं। नीलामी के लिए पुणे टीम के पास 17.5 करोड़ थे। पुणे ने अपने बजट का 84 प्रतिशत केवल बेन स्टोक्स पर खर्च कर दिया। शेष 3 करोड़ से उन्होंने दस खिलाड़ी खरीदे। पुणे ने भी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरह ही ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर निशाना साधा। पुणे के खरीदे 11 खिलाड़ियों में चार हरफनमौला खिलाड़ी है। हालांकि स्टोक्स के आंकड़े टी20 क्रिकेट में खास नहीं है। उनका सर्वाधिक स्कोर 38 है लेकिन 9.03 की इकॉनामी रेट से उन्होंने इससे कहीं ज्यादा रन लुटाए हैं। उम्मीद ही की जा सकती है स्टोक्स पुणे के लिए अच्छा सौदा साबित होंगे।

पुणे टीम के खरीदे अधिकतर खिलाड़ियों ने अब तक अपना अंतर्राष्ट्रीय पर्दापण नहीं किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के डैन क्रिस्टियन जिन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस ने एक करोड़ में खरीदा है। डैन ने हॉबर्ट हरीकेन्स के लिए खेलते हुए बढ़िया घरेलू सत्र बिताया है। चोट के कारण टीम से बाहर हुए मिचेल मॉर्श की कमी भी पुणे टीम को खलेगी। वहीं रविचंद्रन अश्विन के अलावा गेंदबाजी पक्ष में कोई बड़ा नाम नहीं है। पिछले सत्र की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी ही उनकी जीत की सबसे बड़ी वजह थी। साथ ही रॉयल चैलेंजर की हार का कारण भी उनकी कमजोर गेंदबाजी थी। पुणे को अगर खिताब जीतना है तो इस एक पक्ष पर ध्यान देना होगा। ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017: दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऑलराउंडर्स को बनाया जीत का हथियार

राइजिंग पुणे टीम इस प्रकार है:
घरेलू खिलाड़ी- महेंद्र सिंह धोनी, जयदेव उनादक्त, रविचंद्रन अश्विन, रजत भाटिया, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, दीपक चाहर, ईश्वर पांडे, बाबा अपराजित, जसकरण सिंह, अंकुश बैंस, अशोक डिंडा, मिलिंद टंडन, राहुल चाहर, राहुल त्रिपाठी, सौरभ कुमार, मनोज तिवारी।
विदेशी खिलाड़ी- स्टीवन स्मिथ(कप्तान), मिचेल मॉर्श, बेन स्टोक्स, एडम जम्पा, फॉफ ड्यूप्लेसिस, उसमान ख्वाजा, डैन क्रिस्टियन, लॉकी फेरग्यूसन।

trending this week