×

जोस बटलर और नितीश राणा की धमाकेदार पारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से किंग्स इलेवन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई टीम।

मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब © Getty Images
मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब © Getty Images

नमस्कार आदाब आपका स्वागत है क्रिकेटकंट्री के लाइव ब्लॉग में, आज इंदौर के होल्कर स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। हम आपको इस रोमांचक मुकाबले के हर पल के एक्शन की अपडेट देंगे। मुंबई टीम इस समय अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। मुंबई ने अपने पांच मैचों में चार मैच जीत चुकी है, वहीं पंजाब टीम ने पांच मैचों में से केवल 2 मैच ही जीते हैं। तीन मैच हारकर चार अंको के साथ पंजाब टीम फिलहाल पांचवे स्थान पर है। आज के मैच में जीत का मतलब होगा कि पंजाब दिल्ली डेयरडेविल्स को हटा चौथे स्थान पर आ जाएगी। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए यह जीत शीर्ष स्थान पर कब्जा करने का जरिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब की कमजोर गेंदबाजी: गेंदबाजी विभाग में ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ प्रयोग किए हैं लेकिन मोहित शर्मा और संदीप शर्मा की जोड़ी उनके लिए सबसे बेहतरीन है। दोनों ने शीर्ष क्रम को अपनी स्विंग से छकाया है। लेकिन तीसरे गेंदबाजी के रूप में ईशांत शर्मा और वरुन एरॉन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है ऐसे में टी नटराजन को अगर अंतिम एकादश में शामिल किया जाए तो ये कोई अलग बात नहीं होगी। अक्षर पटेल अबतक अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें दूसरे स्पिनर को चुनने में ध्यान देना होगा। वे गुरकीरत मान को चुन सकते हैं, उन्होंने घरेलू सीजन में बैट से अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अच्छी ऑफ ब्रेक डाल लेते हैं। खासतौर पर उनको टीम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ शामिल करना अपरिहार्य हो जाता है जो अपनी टीम के टॉप 6 में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज खिलाते हैं। पंजाब टीम ऑइन मॉर्गन या डेविड मिलर की जगह मार्कस स्टोइनिस को शामिल कर सकती है। डेरेन सैमी अभी भी हिस्सा नहीं लेंगे। फ्रेंचाइजी ने उनको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। [ये भी पढ़ें: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स मैच का पूरा स्कोरकार्ड]

मुंबई इंडियंस की संतुलित टीम: मुंबई इंडियंस की बात करें, तो उन्होंने सीजन की शुरुआत बढ़िया की थी। उन्होंने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं। ऐसे में वे ये मैच जीतते हुए प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर बरकरार होना चाहेगी। उनके पास युवाओं- क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, नितीश राणा और जसप्रीत बमराह की फौज है जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अनुभवी खिलाड़ी कायरॉन पोलार्ड, हरभजन सिंह और लसिथ मलिंगा उन्हें अच्छा सहयोग दे रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत रोहित शर्मा और मिचेल मैकलेनिघन के लिए खराब हुई थी लेकिन अब वे अच्छा खेल दिखा रहे हैं। मौजूदा मुंबई टीम को देखते हुए वे पंजाब से मजबूत दिखाई देते हैं। हालांकि, ये भी है कि होल्कर मैदान पर जो टीम स्कोर का पीछा करेगी उसे लाभ मिलेगा। मुंबई इंडियंस अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।

trending this week