×

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में ये बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

धोनी कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ वनडे में सर्वाधिक 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया से पहले विकेटकीपर बन सकते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। धोनी इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में नजर आए थे। अब जबकि श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने वाली है तो फैंस एक बार फिर अपने पसंदीदा माही के हेलीकॉप्टर शॉट देखने के लिए तैयार हैं। 36 साल के हो चुके धोनी के प्रदर्शन में अब भी कोई कमी नहीं आई है। अब हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली इस पांच मैचों की सीरीज के दौरान धोनी कौन से रिकॉर्ड बना सकते हैं।

1-वनडे में लगेगा ‘तिहरा शतक’: मौजूदा टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी धोनी इस सीरीज में 4 और मैच खेलकर अपने 300 वनडे मैच पूरे कर लेंगे। 23 दिसंबर 2014 को वनडे में डेब्यू करने वाले धोनी अब तक 296 मैच खेल चुके हैं। धोनी 300वां मैच खेलते ही सचिन तेंदुलकर (463), राहुल द्रविड़ (340) मोहम्मद अजहरूद्दीन (334), सौरव गांगुली (308( और युवराज सिंह (301) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले छठें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। [ये भी पढ़ें: पहला वनडे जीतने के इरादे से दांबुला पहुंची टीम इंडिया]

2-वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले पहले विकेटकीपर: धोनी बेहतरीन बल्लेबाज तो हैं ही लेकिन विकेटकीपिंग में भी उनका कोई जवाब नहीं। विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए धोनी की तुलना कभी 4जी तो कभी जमैका के धावक उसैन बोल्ट से की जाती है। माही इस समय अपनी 100वां वनडे स्टंपिंग से केवल 3 कदम दूर हैं। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा स्टंपिंग के मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा (97) को पीछे छोड़ देंगे। इस सीरीज के दौरान धोनी वनडे में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के अकेले विकेटकीपर बन सकते हैं।

3-अर्धशतकों का शतक: महेंद्र सिंह धोनी इस समय अपने 100 अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक पूरे करने से 2 कदम दूर हैं, यानि कि दो और अर्धशतक लगाते ही धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक लगाने वाले 14वें खिलाड़ी बन जाएंगे। साथ ही धोनी सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद 100 अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। [ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में वापसी के लिए ‘फिट’ हैं युवराज सिंह और सुरेश रैना!]

4-वनडे में 9500 रन: धोनी ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ मोहाली में खेले गए वनडे मैच में अपने 9,000 वनडे रन पूरे किए थे और अब माही 9,500 के आंकड़े से केवल 4 रन दूर हैं।

5-डेब्यू से अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज: 23 दिसंबर 2014 को बांग्लादेश के खिलाफ मैच से वनडे में कदम रखने वाले धोनी ने लगातार टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। धोनी ने डेब्यू मैच से लेकर अब तक कुल 15,583 रन बनाए हैं। वहीं अगर धोनी 12 और रन बना लेते हैं तो वह 23 दिसंबर से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठें बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लॉर्क (15,594) को पीछे छोड़ देंगे।

trending this week