×

ये है महेंद्र सिंह धोनी के 'संन्यास' के पीछे का सच, शास्त्री आए सामने

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों को तूल पकड़ता देख मुख्य कोच रवि शास्त्री को सामने आना पड़ा।

Ravi Shastri AND MS Dhoni Getty Images

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहे हैं। टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास पर आ रही खबरों को दरकिनार किया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने तीसरे वनडे के बाद अंपायर से गेंद टीम के गेंदबाजी कोच को दिखाने के लिए लिया था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/five-unpredictable-ms-dhoni-decisions-that-shocked-the-cricket-world-727214″][/link-to-post]

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों को तूल पकड़ता देख मुख्य कोच रवि शास्त्री को सामने आना पड़ा। उन्होंने साफ किया की धोनी क्रिकेट खेलते रहेंगे और फिलहाल तो उनका संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं । इस बात पर सफाई देने के साथ ही शास्त्री ने इसे बेहद निराशाजनक बताया।

कहां से उठी धोनी के संन्यास की खबर

लीड्स में खेले गए मुकाबले के बाद मैदान से वापस लौटते समय महेंद्र सिंह धोनी ने अंपायर के बॉल मांगी थी जिसके बाद उनके संन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। बताया जा रहा था धोनी गेंद मैच के यादगार को तौर पर साथ ले गए थे। यह इंग्लैंड में उनका आखिरी द्वीपक्षीय सीरीज हो सकता है लिहाज गेंद को पास रख ली थी।

गेंदबाजी कोच को दिखाने के लिए लिया था गेंद

तीसरे वनडे के खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने टीम के गेंदबाजी कोच भारत अरुण को दिखाने के लिए अंपायर से गेंद मांगी थी। धोनी भरत को गेंद की स्थिति दिखाना चाहते थे जिससे कि उनको मालूम हो सके आगे उनको सीरीज में कैसे खेलना है।

शास्त्री ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए धोनी के संन्यास की खबरों को बकवास बताया। उनका कहना था, ‘यह खबर बिल्कुल बकवास है और धोनी कहीं भी नहीं जा रहे हैं।’

trending this week