×

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के 'सितारे जमीं पर'!

विराट-धोनी के अलावा सभी बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों के आगे फ्लॉप

रोहित शर्मा और शिखर धवन © Getty Images
रोहित शर्मा और शिखर धवन © Getty Images

वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर मानी जाती है। इस टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे ओपनर हैं वहीं मिडिल ऑर्डर विराट कोहली, एम एस धोनी, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाजों से सजा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया के बल्लेबाजों की धमक दिखी थी और उसने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया को अपने बल्लेबाजों से उम्मीद होगी लेकिन अगर आप आंकड़ों पर गौर करेंगे तो उसकी बल्लेबाजी कीवी गेंदबाजों के आगे पानी भरती है। विराट और धोनी के अलावा टीम इंडिया के एक भी बल्लेबाज का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं है।

टीम इंडिया के बल्लेबाज बनाम न्यूजीलैंड

विराट कोहली- मौजूदा टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 16 वनडे में 68.53 के औसत से 891 रन बनाए हैं। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

एम एस धोनी- एम एस धोनी ने कीवी टीम के खिलाफ कुल 20 पारियां खेली हैं और उन्होंने 51.53 के औसत से 773 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं।

रोहित शर्मा- टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ तो खूब रन ठोकते हैं लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चलता। न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 पारियों में रोहित शर्मा ने सिर्फ 29.91 के औसत से 359 रन बनाए हैं। रोहित कीवी टीम के खिलाफ अब तक शतक नहीं जमा सके हैं। उनके बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक ही निकले हैं।

शिखर धवन- टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन का बल्ला भी कीवी टीम के खिलाफ नहीं गरजता है। अबतक शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैच में सिर्फ 20.25 के औसत से 81 ही रन बनाए हैं। धवन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी शतक और अर्धशतक नहीं जड़ा है।

अजिंक्य रहाणे- टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे हैं। रहाणे ने 10 मैच में सिर्फ 19.40 के औसत से 194 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक ठोका है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-new-zealand-1st-odi-statistical-highlights-653207″][/link-to-post]

मनीष पांडे- टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मनीष पांडे का टैलेंट भी अबतक कीवी टीम के खिलाफ नहीं दिखा है। पांडे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच में सिर्फ 19 के औसत से 76 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर सिर्फ 28 रन है।

trending this week