×

सचिन ने जन्मदिन पर अपने फैन्स को इस अंदाज में कहा शुक्रिया

सचिन को उनके चाहने वालों ने रात 12 बजने के बाद से ही जन्मदिन की बधाई देनी शुरू कर दी थी। सचिन ने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर कर उनको शुक्रिया अदा किया।

sachin tendulkar © twitter page

भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दिलाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज (मंगलवार) 45 साल के हो गए। सचिन को उनके चाहने वालों ने रात 12 बजने के बाद से ही जन्मदिन की बधाई देनी शुरू कर दी थी। सचिन ने अपने फैंस के लिए एक खास वीडियो शेयर कर उनको शुक्रिया अदा किया।

सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की और 24 अप्रैल को ही उनका जन्मदिन होता है। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी क्रिकेट के कोहिनूर की चमक फीकी नहीं पड़ी है। फैन्स आज भी सचिन को उतना ही प्यार करते हैं जितना क्रिकेट खेलने के दौरान किया करते थे।

सचिन भी अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते हैं। उनके हर एक ट्वीट को वह काफी अहमियत देते हैं और हर किसी को खास महसूस कराते हैं। अपने जन्मदिन पर चाहने वालों के संदेश पाकर सचिन काफी उत्साहित हैं।

मास्टर ब्लास्टर ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह अपने फैन्स को शुक्रिया कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने उन चाहने वालों को खास तौर पर धन्यवाद कहा है जिन्होंने उनको रात 12.30 से ही जन्मदिन की बधाई देने में जुट गए थे।

trending this week