×

ऐसे भारतीय 'दिलवाले' क्रिकेटर जो बॉलीवुड की 'दुल्हनिया' ले गए

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में सात फेरे लिए

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। साभार- अनुष्का शर्मा का ट्विटर अकाउंट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली। साभार- अनुष्का शर्मा का ट्विटर अकाउंट

‘आज हमने एक-दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। हमें इस खबर को आपके साथ शेयर करने की बेहद खुशी हो रही है। हमारे परिवार, फैंस, और शुभचिंतकों के प्यार और साथ ने हमारे इस दिन को और खास बना दिया। हमारे साथ जुड़ने के लिए आप सभी लोगों का शुक्रिया।’ ये शब्द हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के, जो उन्होंने एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुनने के बाद कहे। 11 दिसंबर को इटली में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की सुपरस्टार अनुष्का शर्मा एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

इसके साथ ही एक बार फिर से क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता शादी की मंजिल तक पहुंच गया। भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्ते का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई भारतीय क्रिकेटर बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अग्नि के साथ फेरे ले चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि वो कौन-कौन से क्रिकेटर हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस को अपना हमसफर बनाया। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन से क्रिकेटर हैं जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया ‘क्लीन बोल्ड’

शर्मीला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी
शर्मीला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी

मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टैगोर: मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टैगोर पहले कपल हैं जिन्होंने क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ते को पहली बार शादी के मंडप तक पहुंचाया। दोनों ने 27 दिसंबर, 1969 को निकाह किया था। मंसूर अली खान पटौदी क्रिकेट में काफी नाम कमा चुके थे, जबकि शर्मीला की खूबसूरती के चर्चे भी बॉलीवुड में परवान चढ़ रहे थे।

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी (Courtesy: Twitter)
मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी (Courtesy: Twitter)

मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्ते को आगे बढ़ाया। अजहरुद्दीन ने साल 1996 में बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के साथ शादी की। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और साल 2010 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। अजहरुद्दीन को जहां भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार किया जाता है तो वहीं संगीता भी बॉलीवुड में काफी नाम कमा चुकी हैं।

गीता बसरा और हरभजन सिंह Photo courtesy: Twitter
गीता बसरा और हरभजन सिंह Photo courtesy: Twitter

हरभजन सिंह और गीता बसरा: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज ने ऐसी फिरकी फेंकी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा उसमें उलझती चली गईं और क्लीन बोल्ड हो गईं। हरभजन और गीता के अफेयर की खबरें लंबे समय तक चलीं। कई बार सेलेब्रिटी हरभजन से गीता को लेकर मजाक किया करते थे। आखिरकार दोनों ने साल 2015 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। हरभजन भारत के सबस सफल स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। वहीं गीता भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

युवराज सिंह और हेजल कीच © Getty Images
युवराज सिंह और हेजल कीच © Getty Images

युवराज सिंह और हेजल कीच: टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन युवराज के दिल पर अगर किसी का राज है तो वो हैं हेजल कीच। युवराज सिंह और हेजल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और आखिरकार 2016 में दोनों ने शादी कर ली। कैंसर से जंग जीतकर मैदान पर वापसी करने वाले युवराज कई बार कह चुके हैं कि मुश्किल हालात में हेजल ने उनका बहुत साथ दिया। खास बात ये है कि हेजल को पहले क्रिकेट की ज्यादा जानकारी नहीं थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने इस खेल को काफी पसंद करना शुरू कर दिया।

जहीर खान और सागरिका घाटगे © IANS
जहीर खान और सागरिका घाटगे © IANS

जहीर खान और सागरिका घाटगे: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और साल 2011 में विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ शादी की। जहीर और सागरिका ने लंबे समय तक एक दूसरे को जाना, समझा और आकिरकार दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने इसी साल पिछले महीने शादी की। जहीर भारत के सबसे सफल तेज गेदंबाजों में शुमार किए जाते हैं तो वहीं सागरिका ‘चक दे इंडिया’ से सुर्खियों में आई थीं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा © IANS
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा © IANS

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा: इस लिस्ट में फिलहाल आखिरी नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का है। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 2013 में एक एड शूट से शुरू हुआ दोनों के रिश्ता समय के साथ-साथ आगे बढ़ता गया। 4 साल तक दोनों का प्यार परवान चढ़ा और आखिरकार दोनों के रिश्ते को इटली में शादी के मंडप में मंजिल मिली। इस दौरान दोनों के रिश्तों को लेकर समय-समय पर कई तरह की खबरें सामने आईं। लेकिन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों ने हर मोड़ पर एक दूसरे का साथ दिया और आखिरकार दोनों शादी करके एक दूसरे के हो गए।

trending this week