भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की सरजमीं पर अपने पिछले खराब प्रदर्शन से उबरते हुए नया कारनामा किया है। विराट ने महज तीन टेस्ट मैचों में ही 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2014 के आखिरी दौरे पर विराट ने पूरी सीरीज में महज 134 रन बनाए थे।
विराट कोहली ने बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में 149 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में कोहली का बल्ला नहीं चला फिर भी पहली पारी में 23 और दूसरी पारी में 17 रन की पारी खेली। नॉटिंघम के तीसरे टेस्ट में पहली पारी में कोहली ने 97 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 63 रन बनाते ही सीरीज में 400 रन बनाने का कारनामा कर दिखाया।
कोहली से पहले पांच भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैँ। इस लिस्ट में पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और मुरली विजय का नाम शामिल है। विराट कोहली बतौर कप्तान इंग्लैंड में मोहम्मद अजहरुद्दीन के बाद ऐसा करने वाले दूसरे कप्तान बनें।
इंग्लैंड सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले पूर्व दिग्गज |
बल्लेबाज |
मैच |
पारी |
रन |
बेस्ट |
साल |
राहुल द्रविड़ |
4 |
6 |
602 |
217 |
2002 |
सुनील गावस्कर |
4 |
7 |
542 |
221 |
1979 |
राहुल द्रविड़ |
4 |
8 |
461 |
146* |
2011 |
सचिन तेंदुलकर |
3 |
5 |
428 |
177 |
1996 |
मोहम्मद अजहरुद्दीन |
3 |
5 |
426 |
179 |
1990 |
सचिन तेंदुलकर |
4 |
6 |
401 |
193 |
2002 |
इंग्लैंड सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा बल्लेबाज |
मुरली विजय |
5 |
10 |
402 |
146 |
2014 |
विराट कोहली |
3 |
6 |
400* |
149 |
2018 |
द्रविड़ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं उन्होंने साल 2002 में 602 जबकि 2011 में 461 रन बनाए थे। वहीं सुनील गावस्कर ने साल 1979 में सीरीज के दौरान 542 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर ने 1996 सीरीज के दौरान 428 रन बनाए थे। मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम 1990 टेस्ट सीरीज में 426 रन थे तो वहीं मुरली विजय ने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 402 रन बनाए थे।