×

विराट कोहली ने एक शतक के साथ नॉटिंघम में बनाए कितने रिकॉर्ड

विराट पहली पारी में 3 रन से शतक बनाने से चूक गए थे वर्ना यह उनका सीरीज में तीसरा शतक होता।

India batsman Virat Kohli celebrates reaching his century © Getty Images

विराट कोहली ने सोमवार को नॉटिंघम टेस्ट के तीसरे दिन टेस्ट करियर का 23वां शतक पूरा किया। इस एक शतक के साथ कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। विराट पहली पारी में 3 रन से शतक बनाने से चूक गए थे वर्ना यह उनका सीरीज में तीसरा शतक होता।

टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
नाम  मैच  रन  सर्वाधिक स्कोर  शतक
सचिन तेंदुलकर 200 15921 248* 51
राहुल द्रविड़ 163 13625 270 36
सुनील गावस्कर 125 10122 236* 34
वीरेंद्र सहवाग 103 8503  319 23
मोहम्मद अजहरुद्दीन 99 6515 199 22

विराट कोहली ने टेस्ट में 23वां शतक लगाते ही भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक बनाने वालों कि लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल कर लिया। पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के नाम भी टेस्ट में 23 शतक हैं। इस लिस्ट में 51 शतक के साथ सचिन तेंदुलकर सबसे उपर है। 36 शतक के साथ राहुल द्रविड़ दूसरे जबकि 34 टेस्ट शतक बनाने वाले सुनील गावस्कर तीसरे नंबर पर आते हैं।

एशिया से बाहर शतक लगाने वाले भारतीय
देश  नाम  एशिया से बाहर शतक
भारत सचिन तेंदुलकर 18
भारत सुनील गावस्कर 15
भारत राहुल द्रविड़ 14
भारत विराट कोहली 11
पाकिस्तान  इंजमाम-उल-हक  10

एशिया के बाहर जाकर विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। कोहली ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक के 10 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

देश  नाम  टेस्ट में शतक
ऑस्ट्रेलिया एलन बॉर्डर 15
ऑस्ट्रेलिया स्टीव वॉ 15
ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ 15
भारत विराट कोहली 16

बतौर कप्तान कोहली के नाम अब 16 शतक हो गए हैं जो एलन बॉर्डर, स्टीव वॉ और स्टीव स्मिथ से 1 शतक ज्यादा है।

trending this week