इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में बल्लेबाज अपनी शानदार बल्लेबाजी से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। चाहे वो केएल राहुल का सबसे तेज अर्धशतक हो या संजू सैमसन की 92 रनों की शानदार पारी, सभी खिलाड़ी ऑरेंज कैप पाने की होड़ में लगे हुए हैं। आईपीएल के हर सीजन के आखिर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है। पिछले सीजन ऑरेंज कैप सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दी गई थी।
खिलाड़ी |
टीम |
मैच |
रन |
केन विलियमसन |
सनराइजर्स हैदराबाद |
15 |
685 |
ऋषभ पंत |
दिल्ली डेयरडेविल्स |
14 |
684 |
केएल राहुल |
किंग्स इलेवन पंजाब |
14 |
659 |
अंबाती रायुडू |
चेन्नई सुपर किंग्स |
15 |
586 |
जोस बटलर |
राजस्थान रॉयल्स |
13 |
548 |
(ये लिस्ट कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मैच तक अपडेट है)