विजय हजारे ट्रॉफी: DC ने गेंदबाजी के लिए खर्चे थे 8.40 करोड़, अब इस खिलाड़ी ने बल्ले से कमाल-धमाल कर दिया
विजय हजारे ट्रॉफी: DC ने गेंदबाजी के लिए खर्चे थे 8.40 करोड़, अब इस खिलाड़ी ने बल्ले से कमाल-धमाल कर दिया
अभी दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को अच्छी खासी रकम देकर खरीदा था. और इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में दिखाया कि जो रकम खर्च की है वह बेकार नहीं जाएगी. उनकी पारी के दम पर जम्मू-कश्मीर ने हारा हुआ मुकाबला पलट दिया. और आखिर टीम ने हैदराबाद पर तीन विकेट से जीत हासिल की.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 8, 2026 10:11 PM IST
aquib-nabi
दिल्ली कैपिटल्स ने जब आईपीएल 2026 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाज आकिब नबी को खरीदा, तब कई लोगों के मन में उनके बारे में उत्सुकता पैदा हुई. जम्मू-कश्मीर के इस खिलाड़ी को उनकी तेज और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाना जाता रहा. रणजी ट्रॉफी में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन भी किया था. तभी तो दिल्ली ने उनके लिए 8.40 करोड़ रुपये खर्च किए. लेकिन गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ इस खिलाड़ी ने बल्ले से कमाल किया. उन्होंने संयम और आक्रमण मिली हुई पारी खेली. और इसने उनकी टीम को हैदराबाद के खिलाफ हारी हुई बाजी में जीत दिला दी.
नबी को दिल्ली कैपिटल्स ने बीते साल 16 दिसंबर को हुई नीलामी में 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. अबु धाबी में हुई नीलामी में कई टीमें इस खिलाड़ी को अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहती थीं. लेकिन, उसका मुख्य कारण गेंदबाजी ही रही थी. लेकिन अब इस खिलाड़ी ने दबाव में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए मैच का पासा पलट दिया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ग्रुप बी के इस मैच में ग्रुप सी का यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला गया. जम्मू-कश्मीर के सामने इस मैच में 269 रन का लक्ष्य था. और एक वक्त पर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 90 रन था. और यहां से जीत तो असंभव ही लगने लगी. हैदराबाद के तेज गेंदबाजों ने पिच से मिल रहे उछाल और स्विंग का अच्छा फायदा उठाया. टीम के कप्तान सीवी मिलिंद और मोहम्मद सिराज ने जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को दबाव में रखा. नतीजा जम्मू-कश्मीर ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए.
ऐसे वक्त पर मैच में कुछ बचा हुआ नहीं दिख रहा था. जैसाकि कहते हैं कि अब सिर्फ औपचारिकता बची थी. लेकिन यहां से नबी ने बल्ले से मोर्चा संभाला. 29 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी धड़कनों पर काबू रखा. वंशराज शर्मा के साथ मिलकर मैच बनाना और फिर पलटना शुरू किया. दोनों ने 8वें विकेट के लिए रिकॉर्ड 182 रन की नाबाद साझेदारी की. यह 8वें विकेट के लिए इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी है.
शुरुआत में हैदराबाद ने शॉर्ट-पिच गेंदबाजी से काफी फायदा उठाया. लेकिन बाद में नबी और वंशराज ने स्पिनर्स पर आक्रामक रुख अपनाकर मैच की तस्वीर बदली. यह तरीका काम कर गया. हैदराबाद ने पेस के साथ मैच में वापसी करने की सोची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
नबी खुद एक तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने पेसर्स का अच्छी तरह सामना भी किया. उन्होंने सिर्फ 65 गेंद पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 82 गेंद पर नाबाद 114 रन बनाए. इस पारी में 10 चौके और सात छक्के थे. वहीं वंशराज ने 78 गेंद पर 7 चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की पारी खेली. हैदराबाद पर भी आखिर दबाव नजर आया और उसने तीन आसान से कैच छोड़े. जम्मू-कश्मीर ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.