• Home
  • News
  • Good News For West Indies, England and South Africa ICC arranged a special Plane for return to home

वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी खबर, घर लौटने के लिए हुआ खास इंतजाम

साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें अब अपने घर लौटने के लिए तैयार हैं. इसका इतंजाम हो गया है. ईरान इजराइल के बीच छिड़े युद्ध के चलते हवाई क्षेत्र बंद होने के चलते ये टीमें भारत में ही फंसी हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 07, 2026, 05:20 PM IST

Published On Mar 07, 2026, 05:20 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2026, 05:20 PM IST

West Indies cricket team

West Indies cricket team

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का भारत छोड़ने का इंतजार समाप्त हो रहा है. वेस्टइंडीज आईसीसी की ओर से इंतजाम किए गए स्पेशल चार्टर प्लेन से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ भारत से रवाना होगी.

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो बार की चैंपियन इंग्लैंड शनिवार शाम को मुंबई से रवाना होगी, जबकि 2012 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका के साथ, कोलकाता से एक अलग चार्टर फ्लाइट से रवाना होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

1 मार्च को भारत के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-8 मैच हारने के बाद वेस्टइंडीज को स्वेदश लौटना था, लेकिन ईरान पर यूएसए और इजराइल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट क्षेत्र में हवाई यात्रा पर पाबंदियों के कारण टीम की यात्रा में एक सप्ताह की देरी हुई.

साउथ अफ्रीका 4 मार्च को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हार गया था. यह मैच भी कोलकाता में हुआ था. साउथ अफ्रीकी टीम भी कोलकाता में फंसी हुई है. इंग्लैंड टीम 5 मार्च को मुंबई में भारत के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल में हार के बाद मुंबई में फंसी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, “इंग्लैंड सीधे लंदन के लिए फ्लाइट लेगा. वेस्टइंडीज टीम, साउथ अफ्रीका के साथ, पहले जोहान्सबर्ग और फिर एंटीगुआ जाएगी. दोनों टीमें अभी भी अपनी रवानगी के वास्तविक समय की पुष्टि का इंतजार कर रही हैं. माना जा रहा है कि टीमें यह रविवार को रवाना हो सकती हैं.”

शनिवार को, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘डे 6’ पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि वे अपने आखिरी मैच के बाद कोलकाता में कितने दिन फंसे रहे, जबकि उनके स्पिनर, अकील होसेन, ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से टीम को घर ले जाने में मदद मांगी थी.

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम भी इसी वजह से नई दिल्ली में फंसी हुई थी, लेकिन आईसीसी ने उनके लिए अदीस अबाबा होते हुए हरारे वापस जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की. जिम्बाब्वे गुरुवार को हरारे के लिए रवाना हुई.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick