जाते-जाते केकेआर को रिंकू पर क्या सलाह दे गए ब्रेंडन मैकलम
मैकलम ने उम्मीद जताई कि कोलकाता नाइट राइडर्स रिंकू सिंह में निवेश करेगा।
Written by Bharat Malhotra Last Published on - May 19, 2022 2:12 PM IST
brendon mccullum @IPL
रिंकू सिंह ने सिर्फ 15 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। उनकी बैटिंग की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए 211 रनों के लक्ष्य के करीब पहुंच गई थी।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ मुख्य कोच ब्रैंडन मैकलम का सफर बुधवार को समाप्त हो गया। जाते-जाते मैकलम ने युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह की तारीफ की। मैकलम ने कहा कि रिंकू सिंह इस सीजन में टीम की खोज रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी का ध्यान रखेगी।
Add Cricket Country as a Preferred Source
रिंकू ने बुधवार को डीवाई पाटील स्टेडियम पर खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी से टीम को लगभग जीत के करीब पहुंचा दिया था जिससे मैकलम ने उनकी प्रशंसा के पुल बांधे।
TRENDING NOW
इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार मैकुलम ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘बेशक रिंकू सीजन की हमारी खोज रहा है। रिंकू ऐसा खिलाड़ी है जिस पर केकेआर आगामी कुछ वर्षों में ध्यान लगाएगी, इसमें कोई शक नहीं है और हम उसे वास्तव में आगे बढ़ते हुए देखेंगे। ’’
रिंकू ने महज 15 गेंद में 40 रन बनाकर अपने अंतिम लीग मैच में टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के करीब पहुंचा दिया। वह इवान लुईस के शानदार कैच लपकने के कारण 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। रिंकू ने राजस्थान रायल्स के खिलाफ भी नाबाद 42 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.