- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC World Cup 2023 Schedule Likely to announce on 27 June
कब जारी होगा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल, सामने आया बड़ा अपडेट
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन पांच अक्टूबर से हो सकता है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Published On Jun 24, 2023, 11:17 PM IST
Last UpdatedJun 24, 2023, 11:17 PM IST
ICC World Cup(credit: Twitter)
भारत में इस साल अक्टूबर- नवंबर में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, मगर वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया गया है, जिसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के मन में कई सवाल हैं. अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 जून को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होगा.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान 27 जून को मुंबई में किया जा सकता है और इसके लिए एक बड़े इवेंट का आयोजन किया जाएगा. पाकिस्तान के विश्व कप में हिस्सा लेने के सस्पेंस की वजह से शेड्यूल को जारी करने में देरी हुई है. पाकिस्तान की टीम ने अभी भी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है, इसके बावजूद बीसीसीआई शेड्यूल जारी करने जा रही है. पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने पाकिस्तान के मैचों के लिए स्थान में बदलाव की मांग की थी जिसे बीसीसीआई और आईसीसी ने खारिज कर दिया है.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन पांच अक्टूबर से होना है. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेगी. भारत सहित पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान सहित आठ टीम पक्की हो चुकी है. बाकी दो टीमों के लिए जिम्बाब्वे में क्वालिफायर मैच खेले जा रहे हैं. क्वालिफायर मैच में वेस्टइंडीज और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमें शामिल है, इसके अलावा जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और ओमान जैसी टीमें भी रेस में शामिल है.