• Home
  • News
  • ipl 2026 points table after gt vs rcb latest standings and net run rate after gujarat beat bengaluru purple and orange cap

IPL 2026: गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के बाद क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल, किसके सिर पर है पर्पल और ऑरेंज कैप

गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच के बाद आखिर क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल.

Edited By : Bharat Malhotra |May 01, 2026, 09:45 AM IST

Published On May 01, 2026, 09:45 AM IST

Last UpdatedMay 01, 2026, 09:45 AM IST

ipl POINTS TABLE 2026

ipl POINTS TABLE 2026

आईपीएल 2026 में गुरुवार की शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ जीटी अंकतालिका में पांचवें स्थान पर चली गई है. आरसीबी को हार का नुकसान नहीं हुआ है. टीम अभी दूसरे नंबर पर है.

आइए देखते हैं कि जीटी-आरसीबी मैच के बाद अंकतालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है. साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के पास है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कैसा है पॉइंट्स टेबल

पंजाब किंग्स 8 मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है. एसआरएच के 9 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है.

रैंकटीममैचजीतेहारेबेनतीजाअंकनेट रनरेट
1पंजाब किंग्स861013+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु963012+1.420
3सनराइजर्स हैदराबाद963012+0.832
4राजस्थान रॉयल्स963012+0.617
5गुजरात टाइटंस954010-0.192
6चेन्नई सुपर किंग्स83506-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स83506-1.060
8कोलकाता नाइट राइडर्स82515-0.751
9मुंबई इंडियंस82604-0.784
10लखनऊ सुपर जायंटस82604-1.106

गुजरात टाइटंस 9 मैचों से 10 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों से 6 अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स 8 मैचों से 5 अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस 8 मैचों से 4 अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जायंट्स 8 मैचों से 4 अंक लेकर दसवें स्थान पर है. बराबर पॉइंट्स के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है.

किसके सिर पर है पर्पल और ऑरेंज कैप

जीटी-आरसीबी मैच के बाद पर्पल कैप एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के पास चली गई है. आरसीबी के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए. भुवनेश्वर के 9 मैचों में 17 विकेट हो गए हैं. एसआरएच के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा दूसरे सफल गेंदबाज हैं. ईशान ने 9 मैचों में 15 विकेट लिए हैं.

ऑरेंज कैप सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास मौजूद है. अभिषेक ने 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर एसआरएच के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन हैं. क्लासेन के 9 मैचों में 414 रन हैं. तीसरे नंबर पर राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव ने 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick