• Home
  • News
  • Karan Johar opens up about the Hardik Pandya, KL Rahul controversy

पांड्या-केएल राहुल विवाद के लिए करण खुद को मान रह हैं जिम्मेदार

"मुझे कहना पड़ेगा कि मैं इसके लिए जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा शो था।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 23, 2019, 07:51 PM IST

Published On Jan 23, 2019, 07:51 PM IST

Last UpdatedJan 23, 2019, 07:51 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल आज जिस विवाद के कारण मुश्किलों में हैं, उसके लिए फिल्म निर्माता करण जौहर खुद को जिम्मेदार मानते हैं। उनके शो पर ही हार्दिक और राहुल ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिए थे। इसके बाद इन दोनों की काफी आलोचना हुई थी और बीसीसीआई ने इन दोनों को प्रतिबंधित कर दिया था।

हालांकि करण का कहना है कि उनके द्वारा पूछे गए सवालों पर क्या जबाव आएगा इस पर उनका नियंत्रण नहीं रहता। करण इस समय वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में हिस्सा ले रहे हैं और इसी दौरान ‘ईटी नाओ’ से इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मुझे कहना पड़ेगा कि मैं इसके लिए जिम्मेदार महसूस कर रहा हूं क्योंकि यह मेरा शो था। मेरा प्लटेफॉर्म था। मैंने उन्हें मेहमान की तरह बुलाया था इसलिए इस शो के जो भी परिणाम होते हैं वो मेरी जिम्मेदारी हैं। मैं कई रातों तक सोया नहीं सिर्फ इस बात को सोचते हुए कि मैं कैसे इस नुकसान की भरपाई करूं, कौन मेरी बात सुनेगा।”

करण के शो पर पांड्या और राहुल ने अपनी निजी जिदगी की कुछ बातों को सार्वजनिक किया था। करण के इस शो पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे शिरकत कर चुके हैं।

गौरतलब है करण के टीवी शो में महिलाओं पर विवादित टिप्पणी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे से हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को वापस भारत भेज दिया गया था। दोनों को जांच पूरी होने तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर पाबंदी लगाई गई है।

Editor's Pick