PBKS vs MI: मुंबई के इन 5 सितारों से पंजाब को रहना होगा सावधान, वरना टूट जाएगा खिताब जीतने का सपना

क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के इन 5 सितारो से सावधान रहना होगा.

Edited By : Saurav Kumar |May 31, 2025, 06:36 PM IST

Published On May 31, 2025, 06:36 PM IST

Last UpdatedMay 31, 2025, 06:36 PM IST

5 Stars of PBKS Team: आईपीएल में 1 जून को क्वालीफायर 2 का मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में पंजाब किंग्स के सामने मुंबई इंडियंस की चुनौती होगी. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई की टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल का प्रदर्शन किया था. ऐसे में पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के किन 5 खिलाड़ियों से पंजाब को खतरा रहेगा आइए जानते हैं.

1. रोहित शर्मा

पंजाब किंग्स को सबसे बड़े खतरा मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा से होगा. रोहित शर्मा ने एलिमिनेटर मुकाबले में भी कमाल का प्रदर्शन करते हुए 81 रन बनाए थे. ऐसे में रोहित क्वालीफायर 2 मे पंजाब के लिए भी खतरा बन सकते हैं. पंजाब को हर हाल में रोहित को जल्द से जल्द निपटाना चाहेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Suryakumar Yadav

2. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव का बल्ला आईपीएल 2025 में जमकर चल रहा है. सूर्या शानदार फॉर्म में बने हुए हैं. वह पंजाब किंग्स के लिए भी बल्ले से बड़ा खतरा बन सकते हैं. सूर्या पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बल्ले से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

Jasprit Bumrah (Image Credit- X)

3. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह मुंबई के लिए सबसे बड़े हथियार रहे हैं. जब भी मुंबई इंडियंस को विकेट की जरूरत होती है तब-तब बुमराह टीम को विकेट दिलाते आए हैं. ऐसे में बुमराह पंजाब किंग्स के खिलाफ भी टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं.

Ashwani Kumar net worth: New MI sensation hits jackpot, set to earn Rs…

4. अश्विनी कुमार

अश्वनी कुमार मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ा हथियार बने हैं. यह युवा सितारा टीम के लिए लगातार गेंद से कमाल करता आया है. जयवर्धने भी इस खिलाड़ी से काफी प्रभावित नजर आए है. ऐसे में पंजाब के खिलाफ यह खिलाड़ी गेंद से कहर बरपा सकता है.

Tilak Varma Hardik Pandya

5. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या गेंद से पिछले कुछ मैच में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए हैं. हालांकि बल्ले से वह अब तक काफी प्रभावी दिखे हैं. हार्दिक क्वालीफायर 2 में भी पंजाब किंग्स के लिए बल्ले से कहर बरपाते हुए नजर आ सकते हैं.

Editor's Pick