add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'सलमान अली आगा कप्तानी के लिए नहीं बने', पूर्व खिलाड़ी ने गलतियों पर जमकर कोसा

सलमान अली आगा की कप्तानी पर काफी सवाल उठ रहे हैं. और पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की कगार पर है. पूर्व खिलाड़ी आगा की खूब आलोचना कर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 26, 2026 4:34 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के कप्तान सलमान अली आगा पर जमकर निशाना साधा है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम की हार के बाद आगा आलोचकों के निशाने पर हैं. पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अख्तर का कहना है कि सलमान अली आगा के बतौर कप्तान अब गिने-चुने दिन ही बचे हैं.

अख्तर ने सलमान अली आगा की कप्तानी पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि वह कप्तानी को लेकर बहुत सटीक नहीं थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अख्तर ने कहा, ‘मैं अगले तीन सप्ताह में यह सवाल पूछना चाहूंगा कि क्या सलमान अली आगा टीम के कप्तान रहेंगे. अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और थिंक टैंक के पास कोई दीर्घकालिक प्लान होता तो अब से तीन सप्ताह पहले वह यह फैसला नहीं लेते. मुझे नहीं लगता कि वह कप्तान की इस भूमिका के लिए बने हैं. और आप उनसे किसी तरह के चमत्कार की उम्मीद करते हैं. और उनकी तुलना हैरी ब्रूक जैसे किसी खिलाड़ी से कर रहे हैं. आई एम सो सॉरी.’

कप्तानी की योग्यता नहीं है सलमान अली आगा में!

पाकिस्तानी टीवी के शो ‘गेम ऑन है’ में अख्तर ने कहा, ‘अगर उनके रणनीतिक खेल को देखें तो वह कैपटेनसी मैटिरियल नहीं हैं. उन्होंने जबर्दस्ती कप्तान बनाया गया है. यह एक काम-चलाऊ बंदोबस्त रहा. और अब हकीकत आपके बिलकुल सामने है. और कितनी गलतियां आप करेंगे?’

आगा की कप्तानी की इस टूर्नामेंट में खूब आलोचना हो रही है. इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी में भी वह अपने मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को 8वें ओवर में गेंदबाजी के लिए लेकर आए. इस शो में सकलैन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने भी इस स्पिनर को देर से आक्रमण पर लगाने की आलोचना की. मोहम्मद हफीज ने कहा कि उस्मान तारिक को पावरप्ले में लाना चाहिए था. कम-से-कम छठे ओवर में लाना चाहिए था. उस वक्त पर तक इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे. और इस वक्त पर आपको अपने सबसे बेहतर गेंदबाज को लाना चाहिए था.

उस्मान तारिक को क्यों नहीं दिया ओवर

उन्होंने कहा, ‘अगर वह उस्मान तारिक को छठा ओवर नहीं देते हैं तो आपको यह समझने के लिए कितना ‘रॉकेट साइंस’ चाहिए? हम सबने क्रिकेट खेला है. हम सब क्रिकेट समझते हैं. लेकिन एक बार फिर मुझे लगता है कि वह इसके लिए नहीं बने हैं. लेकिन मैं उन्हें छह सप्ताह बाद कप्तान नहीं देखता हूं. क्या होगा अगर सारी गलती सलमान अली आगा पर थोप दी जाए. प्रबंधन एक ओर हो जाएगा और वे लोग जिन्होंने उन्हें कप्तान बनाया है, वे जिम्मेदारी से पीछे हट जाएंगे. इसी वजह से आप एक ‘कमजोर’ इनसान को काम के लिए चुनते हैं. आप कमजोर लोगों को ऊंचे पद पर चाहते हैं ताकि जब वक्त आए तो आप किसी को निकाल सकें. आप आसानी से उन पर दोषारोपण कर सकें. अब वे वर्ल्ड कप की सारी गलती सलमान के कंधे पर डाल देंगे. ऐसे ही इतिहास अपने आप को दोहराता है.’

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/