- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sanjay Manjrekar Clear Massage to BCCI about Virat Kohli and Rohit Sharma
'सिलेक्शन विराट और रोहित के बेस्ट के लिए नहीं होना चाहिए', पूर्व बल्लेबाज ने BCCI से कही खरी बात
विराट कोहली और रोहित शर्मा और वर्ल्ड कप पर संजय मांजरेकर ने खुलकर बात कही है. उन्होंने बीसीसीआई को एक संदेश दिया है.
Published On Jun 25, 2026, 02:05 PM IST
Last UpdatedJun 25, 2026, 02:05 PM IST
Virat Kohli and Rohit Sharma (IANS)
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है. और इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के सिलेक्शन कमिटी ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में चुना है. और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर को लगता है कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ अच्छा नहीं हुआ. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में दो सेंचुरी लगाईं. लेकिन उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में उन्हें नहीं चुना गया. अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में उन्होंने 110 रन की पारी खेली.
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘यशस्वी ने बीते तीन वनडे इंटरनेशनल में दो शतक लगाए. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 116 रन बनाए. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में सेंचुरी लगाई. कोई भी जिसे भारत की मजबूत वनडे टीम में पारी का आगाज करेगा उसे मौके मिलेंगे. और यशस्वी सने अभी तक इन मौकों का पूरा फायदा उठाया है. तो हां, यह दुर्भाग्य की बात है. और उनके साथ यह थोड़ा गलत हुआ है.’
उन्होंने कहा, ‘अगर सिलेक्टर्स ने रोहित को चुना है तो यह इसलिए है क्योंकि उन्हें सही मायनों में 2027 के वर्ल्ड कप की योजनाओं के हिस्से के तौर पर देख रहे हैं.’
मांजरेकर ने यह भी हा कि भारतीय क्रिकेट टीम और टीम प्रबंधन को अगर जरूरत पड़े तो बड़े नामों से आगे भी देखना चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘हम सब बड़े खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द के कल्चर को समझते हैं. कई बार फैसले सिर्फ क्रिकेटीय क्षमताओं के इतर भी होते हैं. ऐसा ही रोहित के साथ भी दिख रहा है. अगर सिलेक्टर्स को लग रहा है कि रोहित शर्मा उनकी दीर्घकालिक योजनाओं का हिस्सा हैं तो उन्हें यह साफ कह देना चाहिए. अगर वह रोहित को इसलिए चुन रहे हैं कि उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकते तो यह एक समस्या है कि जो भारतीय क्रिकेट के साथ लंबे समय से रही है. सिलेक्शन इस हिसाब से नहीं होना चाहिए कि यह विराट, रोहित और बुमराह के लिए क्या बेस्ट है. यह हमेशा इस हिसाब से होना चाहिए कि आखिर भारतीय क्रिकेट के लिए क्या सही है.’