19 साल के राशिद खान का नहीं थम रहा तूफान, विरोधी हुए परेशान

टीम ने फिरकी गेंदबाज राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर एक और जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 06, 2018, 11:05 AM IST

Published On Jun 06, 2018, 11:05 AM IST

Last UpdatedJun 06, 2018, 11:05 AM IST

Rashid Khan in Big Bash Leagueg © Getty Images

भारत के देहरादून में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 6 विकेट से जीत हासिल की। टीम ने फिरकी गेंदबाज राशिद खान की शानदार गेंदबाजी के दम पर एक और जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाया।

देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राशिद ने महज 12 रन देकर चार विकेट झटके। इसमें एक ही ओवर में राशिद के झटके तीन अहम विकेट भी शामिल थे। राशिद की फिरकी की बदौलत ही अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 134 रन पर रोकने में कामयाबी हासिल की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे टी-20 में राशिद ने झटके चार विकेट

राशिद खान के इंडियन प्रीमियर लीग का शानदार फॉर्म जारी है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कमाल की बात यह रही की पहले दो ओवर में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। बाद के दो ओवर में राशिद ने चार विकेट झटककर मैच का रुख मोड़ दिया।

राशिद का दूसरा सर्वश्रेष्ठ टी20 प्रदर्शन

यह राशिद खान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे पहले भारत के ही ग्रेटर नोएडा में पिछले साल 10 मार्च को खेले गए मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2 ओवर में 3 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे।

सीरीज में झटक चुके हैं 7 विकेट

तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दो मुकाबलों में अब तक राशिद खान के नाम 7 विकेट हो गए हैं। राशिद ने पहले मैच में 3 ओवर में 13 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए थे।

Editor's Pick