भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने आज ही के दिन 11 साल पहले टी-20 क्रिकेट में कोहराम मचाया था। युवराज ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के पहले एडिशन में लगातार छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे।
साल 2007 में आईसीसी टी-20 विश्व कप का पहला आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। युवराज ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छक्कों की बरसात कर दी थी।
ब्रॉड को युवराज ने लगाए थे छह लगातार छक्के
19 सितंबर 2007 को भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी विश्वकप का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में युवराज सिंह ने पारी के 19वें ओवर में लगातार छह छक्के जमाए थे। 18वें ओवर तक युवराज 14 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि 19वां ओवर खत्म होने पर उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
फ्लिंटॉफ ने युवी को दिलाया था गुस्सा
युवराज सिंह के छक्के के साथ एक मजेदार कहानी भी है। इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्यू फ्लिंटॉफ ने ब्रॉड के ओवर से पहले उनको कुछ ऐसा बोला था जो इंग्लैंड के लिए कभी ना भूलने वाली किस्सा बन गया।
11 साल बाद भी अटूट युवराज का रिकॉर्ड
19 सितंबर 2007 में युवराज सिंह द्वारा एक ओवर में बनाए गए छह छक्के का रिकॉर्ड आज भी अटूट है। टी -20 क्रिकेट में युवराज के नाम 12 गेंद पर अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड है जो उन्होंने इसी पारी के दौरान बनाया था। हालांकि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी 2016 में 12 गेंद पर अर्धशतक बनाया था फिर भी इस लिस्ट में युवराज का नाम सबसे उपर है।