2019 World Cup : 27 साल बाद पुराने फार्मेट में खेला जाएगा वनडे वर्ल्‍ड कप

टीम इंडिया वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को करेगी।

Edited By : Kamlesh Rai |Apr 27, 2018, 02:18 PM IST

Published On Apr 27, 2018, 02:18 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2018, 02:18 PM IST

The-ICC-Cricket-World-Cup-Trophy © Getty Images

इंग्‍लैंड में अगले वर्ष वनडे वर्ल्‍डकप का आयोजन होना है। ऐसे में सभी टीमों की नजर बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 27 साल बाद  पुराना फॉर्मेट लागू होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल में वर्ल्‍ड कप के कार्यक्रमों की घोषणा की जिसमें इसकी जानकारी दी गई।

आईसीसी का कहना है कि आगामी वर्ल्‍ड कप में मुकाबले राउंड रोबिन के आधार पर खेले जाएंगे। साल 1992 वर्ल्‍ड कप का आयोजन भी इसी फॉर्मेट के आधार पर किया गया था। उस समय नौ टीमों ने हिस्‍सा लिया था और पाकिस्‍तान की टीम विश्‍व विजेता बनी थी। इस बार सभी 10 टीमें राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक- दूसरे के खिलाफ खेलेंगी और चार टीमें नॉकआउट दौर में प्रवेश करेंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इन 10 टीमों के बीच होगी जंग

विश्‍व कप में अफगानिस्‍तान, ऑस्‍ट्रेलिया, बांग्‍लादेश, इंग्‍लैंड, भारत, न्‍यूजीलैंड, पाकिस्‍तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्‍टइंडीज की टीमें शिरकत करेंगी।

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे

आईसीसी ने नॉकआउट यानी दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे रखे हैं। पहले सेमीफाइनल की मेजबानी ओल्ड ट्रेफर्ड नौ जुलाई को करेगा जिसमें पहले और चौथे नंबर की टीमें भिड़ेंगी। दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को एजबस्टन में दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच खेला जाएगा।

वर्ल्‍ड कप में भारत की दावेदारी

अगले वर्ष 30 मई से 14 जुलाई तक इंग्‍लैंड के 12 स्‍थानों पर इस टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। 16 जून  को टीम इंडिया अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम दो बार की विजेता और एक बार की उप विजेता है।

Editor's Pick