This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Global T20 Canada 2019: इन 3 स्टार खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
20 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 6 टीमों के बीच कुल 22 मैच खेले जाएंगे
Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - July 25, 2019 9:25 PM IST

ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के दूसरे सीजन का आगाज आज (गुरुवार) होने जा रहा है। 20 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 22 मैच खेले जाएंगे। 6 टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करती हुई नजर आएंगी।
पढ़ें: कश्मीर में महेंद्र सिंह धोनी की पोस्टिंग, मिला पेट्रोलिंग ड्यूटी का जिम्मा
वेंकूवर नाइटस ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। इस बार टूर्नामेंट का पहला मैच मौजूदा चैंपियन वैंकूवर नाइटस और टोरंटो नेशनल्स के बीच खेला जाएगा। पिछले सीजन में कई स्टार खिलाड़ी आकर्षण के केंद्र थे, जिन्होंने अपनी टीमो के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।
इस बार युवराज सिंह जैसे स्टार ऑलराउंडर भी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। युवी के अलावा केन विलियमसन, ब्रैंडन मैक्कुलम, डेरेन सैमी, क्रिस लिन और ड्वेन ब्रावो भी अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे।
आइए डालते हैं उन 3 विदेशी खिलाडि़यों पर नजर जो किसी भी दिन अकेले अपने दम पर मैच का रूख अपनी ओर मोड़ने का माद्दा रखते हैं।
युवराज सिंह (टोरंटो नेशनल्स)
युवराज सिंह पहले ऐसे भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं जो आईपीएल के बाद किसी अन्य टी-20 लीग में खेलेंगे। युवी टोरंटो नेशनल्स फ्रेंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद युवराज पहली बार एक्शन में नजर आएंगे।
पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीबीएल के लिए पेश किया 5 टीमों का फाइनल्स सीरीज
बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज की टीम में कीरोन पोलार्ड और ब्रैंडन मैक्कुलम जैसे धुरंधर हैं। युवी ने हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद टी-20 लीग में खेलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्हें इसके लिए बीसीसीआई से एनओसी मिल गया है। टोरंटो नेशनल्स की ओर से बल्लेबाजी क्रम में वो अहम भूमिका निभा सकते हैं।
युवराज को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। उनका सामना पहले ही मैच में क्रिस गेल की टीम से होगा।
क्रिस गेल (वेंकूवर नाइटस)
वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल दूसरी बार इस लीग में खेलेंगे। गेल वेंकूवर नाइटस की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वैंकूवर की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। गेल बल्ले और गेंद से टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 7 पारियों में 144 रन बनाए थे।
पढ़ें: हथुरूसिंघे को फिर कोच बना सकता है बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर गेल का हाल में संपन्न विश्व कप में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। गेल विश्व कप में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे थे। भारत के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में गेल नहीं खेलेंगे। ऐसी उम्मीद है कि वो भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
केन विलियमसन (एडमंटन रॉयल्स)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन इस लीग में डेब्यू करने को बेताब हैं। विलियमसन इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। उन्होंने इस विश्वव कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था जिसकी बदौलत उन्हें मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
विश्व कप के फाइनल में कीवी टीम को पहुंचाने वाले विलियमसन ने 82.57 की औसत से कुल 578 रन बनाए थे। कीवी टीम की बल्लेबाजी विलियमसन की इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में एडमंटन रॉयल्स टीम के लिए वो एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। विलियमसन विश्व कप की फॉर्म को यहां भी जारी रखना चाहेंगे।
