Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - January 13, 2016 12:59 PM IST


भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 5 विकेट से पराजित हो गई। रोहित शर्मा की शतकीय पारी पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ और जॉर्ज बेली का शतक भारी पड़ा। लेकिन इस मैच भारतीय टीम के लिए कुछ अच्छी बातें हुई जो भारतीय टीम के हित में रही और ये आने वाले मैचों में टीम का उत्साह बढ़ाएंगी। 15 जनवरी को ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक बार फिर सामना करने उतरेगी। तो आइए जानते है भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे में ऐसी कौन सी बातें रही जो भारतीय टीम के लिए अच्छी रही।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन :
भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी खबर ये रही कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने शानदार फॉर्म में हैं। रोहित ने जहां शानदार शतक बनाते हुए 171 रन की नाबाद पारी खेली तो विराट कोहली ने भी 91 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि विराट शतक बनाने से चूक गए लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देख कर ऑस्ट्रेलियाई खेमें में चिंता जरूर होगी। क्योंकि इन दोनों बल्लेबाजों का ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतरीन है। खासकर रोहित शर्मा जिन्होने वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज एक हजार रन पूरे किये।
शॉर्ट पिच गेंदों को खेलने का आत्मविश्वास:
विदेशी दौरों पर भारतीय टीम के बल्लेबाजी की सबसे बड़ी कमजोरी शार्ट पिच गेंदों को ठीक से ना खेल पाना है। लेकिन पर्थ की पिच पर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जिस तरह से शार्ट पिच गेंदों को खेला उसे देखकर यही लगा कि भारतीय टीम ने शार्ट पिच गेंदों से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है। भारतीय बल्लेबाजों द्वारा शार्ट पिच गेंदों को अच्छे तरीके से खेलने के कारण ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेअसर साबित हुए। ALSO READ: वार्नर की जगह उस्मान ख्वाजा वनडे टीम में शामिल
बरिंदर स्रान का कमाल:

भारतीय टीम के युवा गेंदबाज बरिंदर स्रान ने शानदार गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। अपने पहले मैच में 3 विकेट चटकाने वाले बरिंदर को दूसरे छोर से साथ नहीं मिलने के कारण उनका ये प्रयास बेकार गया लेकिन अपने पहले ही मैच में बरिंदर ने जिस जोश और आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की वो काबिलेतारीफ है। आने वाले मैचों में बरिंदर से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद भारतीय टीम को रहेगी। ALSO READ: पहले वनडे में भारतीय टीम की हार के 5 कारण
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
