• Home
  • News
  • 3t cricket match schedule: South Africa’s 3T cricket match to be held on 18th July, Know about team, squad, broadcast

जानिए 3T क्रिकेट के बारे में, दक्षिण अफ्रीका में पहली बार होगा आयोजन

एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लोसेन अपनी अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 17, 2020, 01:16 PM IST

Published On Jul 17, 2020, 01:16 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2020, 01:16 PM IST

AB de villiers

कोविड-19 (Covid- 19) वैश्विक महामारी के 117 दिन बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट मैच के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी तो हो गई लेकिन सवाल ये है कि क्या फैंस को लगातार मैच देखने को मिलेंगे. खैर, ये तो अभी भविष्य के गर्त में है लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA)ने अपने यहां एक अनोखे तरह के क्रिकेट मैच के आयोजन करने का फैसला लिया है.

इस क्रिकेट  मैच का नाम है 3टी क्रिकेट (3T Cricket).  यह मैच ‘सोलिडेरिटी कप’ के नाम से खेला जाएगा. इस मैच के जरिए कोरोनावायरस (coronavirus) महामारी के खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा. यह मैच शनिवार को (18 जुलाई 2020) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट्स पार्क में एक ही फॉर्मेट में खेला जाएगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच (3t cricket match schedule) भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा. इस फॉर्मेट में पहली बार ये मैच खेला जाएगा. आइए जानते हैं 3टी क्रिकेट के बारे में :-

ये है 3टी क्रिकेट

एक मैच में 3 टीमें आपस में खेलेंगी  जिसमें कुल 24 खिलाड़ी होंगे. मैच में कुल 36 ओवर फेंके जाएंगे. इसके बाद  विजेता का फैसला होगा.

एक टीम 12 ओवर बल्लेबाजी करेगी

हर पारी में 18 ओवर फेंके जाएंगे. 18 ओवर के बाद एक ब्रेक होगा. हर टीम को 12 ओवर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा. इसमें वह 6 ओवर के फॉर्मेट में दो बार बल्लेबाजी करेगी और हर बार नई टीम के दो गेंदबाजों का सामना करेगी.

ये होंगे कप्तान

सीएसए ने तीनों टीमों के कप्तानों के नाम की घोषणा कर दी है. एबी डीविलियर्स, क्विंटन डी कॉक और हेनरिक क्लोसेन अपनी अपनी टीमों की कप्तानी करेंगे. तीनों टीमों में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी एडेन मार्करम, लुंगी एंगिडी, एंडिले फेहुलकवायो, रासी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, टेंबा बावूमा, फाफ डु प्लेसिस, तबरेज शम्सी जैसे कई स्टार खिलाड़ी  शिरकत करेंगे.

सिर्फ 3 ओवर फेंक सकता है गेंदबाज

गेंदबाज के पास सिर्फ 3 ओवर फेंकने का मौका रहेगा.

अकेला बल्लेबाज भी कर सकता है बल्लेबाजी

यदि किसी टीम के 7 विकेट गिर जाते हैं तो आखिरी बल्लेबाज भी अकेला बल्लेबाजी कर सकता है. हालांकि इस दौरान वह केवल सम संख्या वाले रन ही बना सकता है. अगर सातों विकेट पहले हाफ में गिर जाते हैं तो दूसरे हाफ में नॉट आउट रहा बल्लेबाज अकेले बैटिंग करने उतरेगा.

कहां देख सकते हैं इस मैच का लाइव प्रसारण

भारत में फैंस इसे स्टार स्पोटर्स पर देख सकते हैं. इसके अलावा टूर्नामेंट के ऑफिशियल साइट  3team.cricket पर भी आप इसे देख सकते हैं.

तीनों टीमें इस प्रकार हैं : 

काइटस :

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), टेंबा बावूमा, जॉन जॉन स्मटस, डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, लूथो सिपामला, ब्यूर्न हेड्रिक्स, एनरिक नोर्त्जे.

किंगफिशर्स :

हेनरिक क्लासेन (कप्तान),  रीजा हेंड्रिक्स, जानेमन मलान, फाफ डु प्लेसिस, थांडो एंटिनी, ग्रेराल्ड कोएत्जर, ग्लेंटन स्टरमैन, तबरेज शम्सी.

ईगल्स :

एबी डीविलियर्स (कप्तान), एडेन मार्करम, रासी वान डेर डुसेन, काइल वेरीयने, एंडिले फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्चून, जूनियर डाला, लुंगी एंगिडी.

Editor's Pick