क्या भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के दौरान टूट पाएंगे ये सबसे बड़े रिकॉर्ड?

4 रिकॉर्ड जिनका टूटना बेहद ही मुश्किल है

Edited By : Anoop Dev Singh |Oct 04, 2017, 05:40 PM IST

Published On Oct 04, 2017, 05:40 PM IST

Last UpdatedOct 04, 2017, 05:40 PM IST

© Getty Images
© Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में क्रिकेट फैंस को छक्के और चौकों की जमकर बारिश देखने को मिली। इस वनडे सीरीज के दौरान गेंदबाजों ने भी अपना दम दिखाया खासकर स्पिनर्स ने। टीम इंडिया के चाइनामैन और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी मिस्ट्री बॉलर कुलदीप यादव ने तो वनडे सीरीज में हैट्रिक ही झटक ली। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्टूबर से टी20 सीरीज शुरू हो रही है जिसमें ये दोनों ही टीमें 3 बार एक दूसरे से भिड़ेंगी। फैंस को उम्मीद होगी कि वनडे सीरीज की तरह टी20 सीरीज में भी कुछ धूम-धड़ाका देखने को मिले। फैंस को उम्मीद होगी कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट के 4 बड़े रिकॉर्ड भी टूट जाएं। कौन से हैं वो 4 बड़े रिकॉर्ड? आइए डालते हैं उन पर एक नजर।

1. एक ओवर में 6 छक्के- टी20 क्रिकेट का ये रिकॉर्ड बना था साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में, जब टीम इंडिया के ही धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह ने 6 गेंद में 6 छक्के जड़ दिए थे। इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में खेले गए मुकाबले में युवी ने स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया था। टी20 इंटरनेशनल में इस रिकॉर्ड को अबतक कोई नहीं तोड़ पाया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2. एक पारी में 150 से ज्यादा रन: टी20 में वैसे तो कई बल्लेबाज रनों की बारिश करते हैं लेकिन रनों की जैसी बारिश एरॉन फिंच ने 2013 में की थी वैसी आजतक देखने को नहीं मिली। इंग्लैंड के खिलाफ एरॉन फिंच ने 63 गेंद में 153 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली थी। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की ये सबसे बड़ी पारी है। फिंच ने इस पारी के दौरान 14 छक्के और 11 चौके लगाए थे।

3. 8 रन देकर 6 विकेट- टी20 को वैसे तो बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने इस बात को भ्रम साबित कर दिया था। मेंडिस ने साल 2012 में खेले गए वर्ल्ड टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 8 रन देकर 6 विकेट ले लिए थे। टी20 क्रिकेट इतिहास में ये किसी भी गेंदबाज का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। यूपी रणजी टीम का ऐलान, सुरेश रैना बने कप्तान

4. सिर्फ 5 ओवर में जीत-टी20 क्रिकेट में अकसर खेल आखिरी ओवर तक चलता है। टीम की जीत आखिरी गेंदों पर तय होती है, लेकिन एक दफा टी20 क्रिकेट में ऐसा भी मैच देखने को मिला जब श्रीलंकाई टीम ने सिर्फ 5 ओवर में जीत हासिल कर ली। वर्ल्ड टी20 2014 में नीदरलैंड्स के खिलाफ श्रीलंका ने महज 5 ओवर में जीत हासिल कर ली। श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 39 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।

Editor's Pick