Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - March 6, 2016 12:09 PM IST


भारत और बांग्लादेश के बीच आज खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के दौरान सबकी नजरे भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी होगी। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अभी तक इस सीरीज में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और टीम के खिलाड़ी उसी तरह के शानदार प्रदर्शन कर टीम को खिताब दिलाना चाहेंगे। ऐसे में भारतीय टीम मेजबान बांग्लादेश को खेल के हर विभाग में परास्त करना चाहेगी। टी20 विश्व कप से पहले भारत के लिए अपनी कमियों को दूर करने का अंतिम मौका है। वैसे तो टीम के साथ बहुत बड़ी समस्या नहीं है लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी। तो आइये जानते है कौन से ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो मैच का आकर्षण होंगे। ALSO READ: एशिया कप 2016 फाइनल(प्रिव्यु): भारत और बांग्लादेश के बीच खिताबी भिड़ंत
1.विराट कोहली:

मौजूदा भारतीय टीम में विराट कोहली ने सभी को प्रभावित किया है। विराट अपने खेल को उस मुकाम तक पहुंचा चुके हैं जहां विपक्षी टीम भी उनके खेल को देखना चाहती है ऐसे में भारतीय टीम के फैंस तो पलके बिछाए विराट की बारी का इंतजार करेंगे। विराट ने सीरीज में अभी तक शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 मैचों में 112 रन बटोर चुके हैं। विराट तरह की बल्लेबाजी कर रहे बांग्लादेश टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।
2. रोहित शर्मा:

अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के दम पर रोहित ने अपना एक अलग मुकाम बना लिया है। रोहित अगर अपनी लय में हो तो वो विराट को भी पीछे छोड़ते नजर आते हैं। पिछले कुछ समय में रोहित के खेल में कंसीस्टेंसी का भी समावेश हो गया है जिसके कारण रोहित और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। एशिया कप फाइनल में रोहित की बल्लेबाजी भारतीय टीम की जीत के लिए महत्वपूर्ण होगी। बांग्लादेश के साथ पिछले मुकाबले में रोहित ने 83 रनों का पारी खेली थी। इस मैच में भी फैंस को रोहित से ऐसी ही पारी की उम्मीद रहेगी। ALSO READ: भारत बनाम बांग्लादेश, एशिया कप फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत
3. युवराज सिंह:

कुछ समय से बल्ले से संघर्ष कर रहे युवराज अपनी लय में लौट चुके हैं और युवराज अगर अपनी लय में हो तो दर्शकों की चांदी ही चांदी। क्योंकि उनके बल्ले से चौके और छक्के ऐसे निकलते है मानों गेंद को स्टैंड से प्यार हो गया हो। युवराज ने पिछले दो मैचों में जिस तरह की पारी खेली है उससे उनके फैंस में भी भरोसा जगा है कि युवराज के दिन अभी बाकि हैं और वो अभी भी अपने बल्ले से धमाका मचाने की ताकत रखते हैं। ALSO READ: रंग में लौटते युवराज सिंह
4. हार्दिक पांड्या:

भारतीय टीम ने एक अच्छे ऑलराउंडर के लिए काफी लंबा इंतजार किया है और फिलहाल टी20 प्रारूप में हार्दिक पांड्या इस कमी को पूरा करते दिख रहे हैं। बड़े शाट लगाने की क्षमता हार्दिक को दर्शकों का फेवरेट बनाती है। तो इसलिये बहुत सी नजरे हार्दिक पर भी टिकी होगी। हार्दिक गेंद से भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। पिछले मैच में उन्होने 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड निकालकर चौंकाया था। ALSO READ: स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर के रूप में उम्मीद जगाते हार्दिक पांड्या
5. जसप्रीत बुमराह:

भारतीय टीम की नई पेस सनसनी जसप्रीत बुमराह पर भी सबकी निगाह रहेगी। अभी तक के अपने करियर में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की है। बुमराह ने नेहरा के साथ मिलकर विपक्षी टीम के टॉप और लोवर आर्डर को जिस तरह बिखेरा है वो काबिलेतारीफ है। बुमराह शुरूआती ओवरों में अपनी पेस से बल्लेबाजों को छकाते हैं तो अंतिम ओवरों में वो अपनी परफेक्ट यार्कर का इस्तेमाल कर विकेट चटकाते हैं। एशिया कप फाइनल में भी बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
