This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: भारतीय टीम के हार के पांच कारण
मैच के अंतिम ओवर में बरिंदर ने स्टीव स्मिथ को 149 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। बरिंदर ने 9.2 ओवर में 56 देकर तीन विकेट लिए
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:41 PM IST

TRENDING NOW

नए साल का अपना पहला मैच खेलने ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया मंगलवार को अपना पहला मैच पर्थ के वाका मैदान पर हार गई। ऑस्ट्रलियाई टीम ने भारत की तरफ से 310 रनों के चुनौती को 49.2 ओवर में ही पूरा कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के पास 5 विकेट शेष बचे हुए थे। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को दो सफलताए जल्दी ही दिला दी थी लेकिन उसके बाद आए जार्ज बेली और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने पहले मैच में जीत दिलाई। मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 171 रन बनाए। भारत के साथ ऑस्ट्रलियाई टीम को अभी 4 एकदिवसीय मैच और 3 टी -20 मैच खेलने बाकी है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के हार के 5 कारण-
दिशाहीन गेंदबाजी–
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में थोडा अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन धीरे-धीरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर हावी दिखे। मैच के शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत करते हुए फटाफट 2 विकेट हासिल कर लिए थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज अपना पूरा कमाल दिखा ना सकें। टीम इंडिया के नए गेंदबाज बरिंदर स्रान ने अपने पहले डेब्यू मैच में एरॉन फिंच को 8 रनों के निजी स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर करियर का पहला विकेट लिया। इसके बाद खतरनाक डेविड वॉर्नर को 5 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। मैच के अंतिम ओवर में उन्होंने स्टीव स्मिथ को भी 149 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। बरिंदर ने 9.2 ओवर में 56 देकर तीन विकेट लिए। ये भी पढ़ें: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया
स्मिथ-बेली के शतक
ऑस्ट्रेलिया के पहले दो विकेट 21 रन पर गिर जाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और जॉर्ज बेली ने पारी को पूरी तरह संभालते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजों को 41वें ओवर तक कोई भी विकेट नहीं लेने दिया। दोनों ने 242 रन की साझेदारी करके भारत के हाथ से मैच छीन लिया। बेली 120 गेंदों में 112 रन बनाकर अश्विन का शिकार बने, वहीं स्मिथ ने 135 गेंदों में 149 रन बनाए, उन्हें बरिंदर स्रान ने आउट किया। भारत की तरफ से बरिंदर स्रान ही गेंदबाजी में कुछ कर पाए।
सपाट पिच-
ऑस्ट्रेलिया और भारत बीच हुए मैच में दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों के लिए पर्थ की पिच काफी खास रही। बल्लेबाजों ने जमकर मैदान में चौके और छक्कों की बारिश की। भारतीय गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली। फलस्वरूप विरोधी टीम ने 49.2 ओवरों में, 5 विकेट से मैच में जीत हासिल कर ली। गेंदबाजों को पिच से कोई सहायता नही मिल पाई। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
स्पिनरों का ना चल पाना-
भारतीय स्पिन गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने बेहद लाचार दिखे। स्पिन गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय पिचों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की स्मिथ और बेली ने जमकर धुनाई की और शुरुआती झटकों से उबरते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि बाद में अश्विन ने बेली और मैक्सवेल के विकेट लिए, लेकिन तब तक मैच हाथ से निकल चुका था। ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले एकदिवसीय में पांच विकेट से हराया
ढीली फील्डिंग-
भारत के पास कई बार रन आउट के अवसर आए लेकिन भारतीय टीम ये मौके भुनाने में असफल रही। फलस्वरूप भारतीय टीम ये मैच गवां बैठी। अगर भारतीय टीम इन सुनहरे मौके को भुना पाती तो मैच का रुख कुछ और ही होता। भारत को अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम से 4 वनडे व 2 टी-20 मैच और खेलने बाकी हैं।
