×

जानिए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के हार के 6 कारण

मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दोनों हाथों से जमकर रन लुटाया

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 20, 2016 3:42 PM IST

टीम ऑस्ट्रेलिया © Getty Images
टीम ऑस्ट्रेलिया © Getty Images

एक बार फिर धोनी के धुरंधर लगातार दूसरे मैच को भी  ‘डिफेंड’ नहीं कर पाए और ऑस्‍ट्रेलिया ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में शुक्रवार को गाबा के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने 309 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा लेकिन अफसोस भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम एक बार फिर मैच जीतने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से एरोन फिंच ने 71 रन व शॉन मार्श ने 71 रनों की पारी के बदौलत कंगारू टीम एक बार फिर जीतने में कामयाब रही आइए जानते हैं टीम इंडिया के हार के 6 कारण-
दिशाहीन गेंदबाजी
आज के मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दोनों हाथों से जमकर रन लुटाया। इसके साथ ही साथ अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा ने जमकर रन लुटाए। इशांत ने 10 ओवर में 60 रन दिए और इसके साथ ही साथ ही उन्होंने 8 वाइड रन भी दिए। अनुभवी इशांत ने पूरी तरह दिशाहीन गेंदबाजी की। टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपने 10 ओवर में 74 रन दे डालें। उमेश ने अपने गेंदबाजी से काफी निराश किया इसके साथ ही साथ 2 वाइड गेंद भी फेंकी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जमकर भारतीय गेदबाजों की जमकर पिटाई की। भारतीय कप्तान धोनी ने विराट कोहली से भी गेंदबाजी करवाई लेकिन कोहली भी विकेट लेने में असफल रहें। धोनी ने अपने 6 खिलाडियों से गेंदबाजी करवायी लेकिन कोई भी भारत को जल्दी विकेट दिलाने में सफल नही हो सका। भारत की तरफ से बरिंदर सरन, इशांत ,उमेश,रवीन्द्र,आर. अश्विन ,विराट कोहली जिनमें शामिल है। इस तरह लगातार दूसरे मैच में गेंदबाजी विभाग ने टीम इंडिया को शर्मसार किया। ये भी पढ़ें: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- दूसरा वनडे: दिलचस्प होगी इन खिलाड़ियों की भिड़ंत

एरोन फिंच व शॉन मार्श की साझेदारी
एरोन फिंच 71 रन व शॉन मार्श की 71 रनों के पारियों के बदौलत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया के गाबा मैदान पर एक बार फिर से जीत हासिल करने में सफल रही। इन दोनों ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इन दोनों के सफल साझेदारी की जिसके बदौलत टीम इंडिया को दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा।

जार्ज बेली की विस्फोटक बल्लेबाजी
एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए जार्ज बेली ने भारत के खिलाफ 58 गेंदों पर 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसमें 7 चौका व 1 छक्का भी शामिल है। पिछले मैच की तरह बेली ने आज फिर भारतीय गेंदबाजों की जमकर तोड़ाई की। बेली का मैच में स्ट्राइक रेट 131.03 रहा। ये भी पढ़ें: आइए जानते हैं भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया पर सबसे बड़ी जीत के बारे में

आखिरी 10 ओवरों में रन ना बन पाना
रोहित और विराट ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दी। अजिक्य रहाणे ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की पारी खेली लेकिन इन तीनों के जाने के बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। आखिरी के पांच ओवर्स में तो टीम इंडिया ने केवल 38 रन बनाए और इस दौरान पांच बल्लेसबाज आउट हुए। ये भी पढ़ें: भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं: हार्दिक पांड्या

स्पिनर्स का ना चलना
धोनी के विश्वास आर. अश्विन और रवीन्द्र जडेजा ने एक बार फिर धोनी व टीम इंडिया को निराश किया। ये दोनों ही टीम इंडिया के लिए जल्दी विकेट लेने में असफल रहें। जडेजा नें 9 ओवर में 50 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया जबकि अश्विन ने 10 ओवर की गेंदबाजी में 60 रन लुटाए लेकिन कोई भी विकेट हासिल नही कर पाए।

TRENDING NOW

खराब फील्डिंग- भारत के तरफ से आज कुछ भी ठीक नही रहा भारतीय टीम ने ना गेंदबाजी ढंग से की और ना ही फील्डिंग। भारत ने पिछले मैच में कई बार रन आउट के मौके छोड़े थे जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। आज के मैच में ईशांत शर्मा, मनीष पाण्डे और अजिंक्य रहाणे ने कैच छोड़े। इन कैच को अगर लिया जाता तो स्थिति कुछ और हो सकती थी।