×

जानें एबी डीविलियर्स के बारें में कुछ रोचक बातें

18 जनवरी 2015 को इन्होने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने मात्र 31 बॉल पर ये कारनामा कर दिखाया था।

user-circle cricketcountry.com Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 17, 2016 6:04 PM IST

 

एबी डीविलियर्स © Getty Images
एबी डीविलियर्स © Getty Images

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का पूरा नाम अब्राहिम बैंजामिन डीविलियर्स है। 32 वर्षीय क्रिकेटर का जन्म 17 फरवरी 1984 को हुआ था। वे आज अपना 32 वां बर्थडे मना रहे हैं।  ये आईपीएल में भी खेलते है। 18 जनवरी 2015 को इन्होने अन्तरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने मात्र 31 बॉल पर ये कारनामा कर दिखाया था। ये रिकॉर्ड  डीविलियर्स ने न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के कीर्तिमान को ध्वस्त करके अपने नाम किया। आपको बता दें कि डिविलियर्स क्रिकेट जगत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज है जो 360 डिग्री ऐंगल से शॉट मार सकते हैं। डिविलियर्स गोल्फ, रग्बी, बैडमिंटन, स्विमिंग और टेनिस के भी शानदार खिलाड़ी हैं। एक विस्फोट बल्लेबाज होने के साथ ही साथ एबी एक बहुत अच्छे इंसान भी हैं। आइए जानते है इनके बारे में कुछ रोचक बातें- ये भी पढ़ें: भारत के जाक कैलिस बनना चाहते हैं हार्दिक पांड्या

1. एक बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ ही साथ ये एक अच्छे म्यूजिशियन भी है ये गीत लिखना पसंद करते है और इसके साथ ही साथ ये बहुत अच्छी गिटार भी बजा लेते है। साल 2010 में इनका एक एल्बम भी आ चूका है।

2.  अन्य क्रिकेटरों से बिल्कुल अलग एबी पढाई में बहुत तेज थे अपने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट के लिए इन्हें मंडेला के हाथों पुरस्कार भी मिल चूका है।

3. क्रिकेट के साथ ही साथ ये अन्य खेलो में भी माहिर खिलाड़ी है। एबी नेशनल बैडमिंटन अंडर 19 विजेता भी रहे है। इनके नाम साउथ अफ्रीका जूनियर ऐथलेटिक्स में सबसे तेज  100 मीटर का रेकॉर्ड भी है। ये भी पढ़ें: तो आखिर इनकी डांट से सुधरे सचिन तेंदुलकर

4. एबी ने साउथ अफ्रीका स्कूल स्विमिंग कॉम्पिटिशन में 6 रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही साथ ये साउथ अफ्रीका जूनियर रगबी टीम के भी कप्तान रहे हैं।

TRENDING NOW

5 .वीवीएस लक्ष्मण ने इस क्रिकेटर के बारे में कहा, ‘मौजूदा दौर में एबी डिविलियर्स सबसे कम्प्लीट खिलाड़ी हैं।’