- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Afghanistan Cricket Team won their 1st ever test match in only 2nd Test
अफगानिस्तान की ऐतिहासिक टेस्ट विजय, दूसरे ही मैच में दर्ज की जीत
दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद तीसरी टीम है।
Published On Mar 18, 2019, 04:17 PM IST
Last UpdatedMar 18, 2019, 04:17 PM IST
Rashid khan@ facebook page afghanistan cricket board
अफगानिस्तान की टीम ने महज दूसरे ही टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर खास कीर्तिमान बनाया। आयरलैंड के खिलाफ सोमवार को अफगानी टीम ने 7 विकेट से जीत हासिलकर टेस्ट में जीत की शुरुआत की। दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद तीसरी टीम है।
अफगानिस्तान ने जीत के लिए मिले 147 रनों के लक्ष्य को मुकाबले के चौथे दिन तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। रहमत शाह को दोनों पारियों में दमदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
History
Afghanistan beat @Irelandcricket by 7 wickets in the one-off Islamic Bank of Afghanistan Test in Dehradun for the team’s maiden win in the longest format of the game.#AFGvIRE pic.twitter.com/K6elFcwG9N— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) March 18, 2019
आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में खेलते हुए अफगानिस्तान ने बेहतरीन गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी के दम पर टेस्ट क्रिकेट में पहली बार जीत का स्वाद चखा। राशिद खान ने पहली पारी में दो विकेट हासिल किए थे जबकि दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। रहमत शाह ने पहली पारी में अफगानिस्तान के लिए बेहतरीन 98 रन की पारी खेली लेकिन शतक से चूक गए। दूसरी पारी में इहसानुल्लाह ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Number of matches to first Test win:
1 Australia
2 England
2 Pakistan
2 Afghanistan
6 West Indies
11 Zimbabwe
12 South Africa
14 Sri Lanka
25 India
35 Bangladesh
45 New Zealand#howzstat #AFGvIRE pic.twitter.com/rEiATttrd2— ICC (@ICC) March 18, 2019
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली जीत की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में जीत हासिल की थी जबकि इंग्लैंड और पाकिस्तान को दूसरे मैच में खेलते हुए जीत मिली थी। अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड पर जीत हासिलकर इन दोनों टीम के साथ लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।
पढ़ें:- रहमत शाह, इहसानुल्लाह का अर्धशतक, अफगानिस्तान ने दर्ज की पहली टेस्ट जीत
वेस्टइंडीज की टीम ने पहली टेस्ट जीत छठे, जिम्बाब्वे ने 11वें, दक्षिण अफ्रीका ने 12वें, श्रीलंका ने 14वें जबकि भारत ने 25वें टेस्ट में पहली जीत हासिल की थी।