बांग्लादेश का 'क्लीन स्वीप' कर इतिहास रचना चाहेगी अफगानिस्तान की टीम

देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज उनका इरादा बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने का होगा।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 07, 2018, 06:14 PM IST

Published On Jun 07, 2018, 06:14 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2018, 06:14 PM IST

afghanistan cricket team © getty images

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आज आखिरी मुकाबला खेला जाना है। मेजबान अफगानिस्तान ने दो लगातार मुकाबले जीत कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज उनका इरादा बांग्लादेश का क्लीन स्वीप करने का होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/netherlands-await-confirmation-on-the-availability-of-a-bunch-of-their-players-718765″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान की टीम ने भारत को अपना होम ग्राउंड बनाया है। अफगानिस्तान पहले ही मंगलवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को मात कर सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब तीसरे मैच में जीत हासिल कर अफगानिस्तान का इरादा 3-0 से बांग्लादेश का टी-20 में सफाया करने का है।

पहले टी -20 मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश पर 45 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी जबकि दूसरे मैच में 8 विकेट की करारी शिकस्त दी थी। इन दोनों ही मुकाबले में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान का जलवा देखने मिला था।

राशिद ने पहले मैच में बांग्लादेश के तीन जबकि दूसरे मुकाबले में चार बल्लेबाजों को आउट किया था। पहले मैच जहां बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान के 167 के जवाब में 122 रन ही बना पाई थी तो दूसरे मैच में भी बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी। दूसरे टी -20 में 134 रन का स्कोर ही खड़ा कर पाई थी।

 

Editor's Pick