add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जजई ने खेली 162 रन की तूफानी पारी, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

महज 62 गेंद पर 162 रन की पारी ने अफगानिस्तान की टीम का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 23, 2019 9:46 PM IST

भारत के देहरादून में अफगानिस्तान के हजरतुल्‍लाह जजई ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एक पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। महज 62 गेंद पर 162 रन की पारी ने अफगानिस्तान की टीम का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया।

हजरतुल्‍लाह जजई ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में छक्कों की बारिश करते हुए 20 ओवर में 278 रन ठोक डाले और बना डाला नया विश्व रिकॉर्ड।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- जजई ने खेली 162 रन की नाबाद पारी, अफगानिस्‍तान का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

हजरतुल्‍लाह जजई के 162 रन की पारी टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी 172 रन की पारी का रिकॉर्ड है।

अफगानिस्तान की तरफ से बनाया गया 3 विकेट पर 278 रन का स्कोर टी20 इंटरनेशनल में किसी भी टीम की तरफ से बनाया सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले सितंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 263 रन का रिकॉर्ड कायम किया था।

पढ़ें:- अफगानिस्तान का टी20 में रिकॉर्ड स्कोर, आयरलैंड से जीती सीरीज

हजरतुल्‍लाह जजई ने 162 रन की पारी के दौरान कुल 16 छक्के लगाए जो टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सर्वाधिक है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में 156 रन की पारी में 14 छक्के लगाए थे।

अफगानिस्तान की पारी में कुल 22 छक्के लगा जो किसी भी टीम के छक्कों का विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ 2016 में 245 रन के स्कोर के दौरान 21 छक्के लगाए थे।