This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जीत के बाद धोनी ले रहे थे चाय की चुस्की, ब्रावो उनके लिए कर रहे थे डांस
ड्वेन ब्रावो ने क्वालीफायर को जीत आईपीएल फाइनल में पहुंचने पर जमकर डांस किया। यह डांस उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए किया था।
Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 23, 2018 1:10 PM IST

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो टीम के रॉक स्टार हैं। उनको डीजे ब्रावो के नाम से ज्यादा पहचाना जाता है। ब्रावो ने क्वालीफायर को जीत आईपीएल फाइनल में पहुंचने पर जमकर डांस किया। ब्रावो का यह डांस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए था।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/first-time-introduced-drs-helps-chennai-super-kings-to-reach-ipl-final-714926″][/link-to-post]
इंडियन प्रीमयर लीग के पहले क्वालीफायर में चेन्नई और हैदराबाद के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई की टीम के सामने हैदराबाद ने महज 140 रन का लक्ष्य रखा थे पर शानदार गेंदबाजी के इसे 200 रन जितना बड़ा बना दिया। चेन्नई ने फॉफ डू प्लेसिस की शानदार 67 रन की नाबाद पारी की बदौलत जीत दर्ज की।
धोनी के सामने ब्रावो ने किया डांस
डू प्लेसिस की अर्धशकीय पारी ने चेन्नई की टीम को 7वें आईपीएल फाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच में जीत के बाद टीम के ऑल राउंडर ड्वेन ब्रावो ने जमकर डांस किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में ब्रावो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने डांस करते नजर आ रहे हैं। ब्रावो ने मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में सोफे पर बैठे धोनी के सामने जमकर डांस किया। वहां मौजूद हरभजन सिंह और बाकी साथी खिलाड़ियों को भी उन्होंने अपने साथ शामिल कर लिया।
Champion’s groovy tribute to #Thala after getting through to the #Finale! #WhistlePodu #yellove @msdhoni @DJBravo47 @harbhajan_singh @lakshuakku pic.twitter.com/W9wsa23FcH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 22, 2018
एक अन्य वीडियो में ब्रावो टीम के कई अन्य खिलाड़ियों के साथ भी डांस करते नजर आए। ब्रावो ने मैच के बाद खाने की मेज के पास मौजूद हर किसी को डांस करने के लिए बोला। सुरेश रैना ने तो खाने की प्लेट हाथ में लेकर बैठे-बैठे ही डांस किया। इस वीडियो में मैच विनिंग पारी खेलने वाले डु प्लेसिस भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोन पर व्यस्त रविंद्र जडेजा को चम्मच से मारकर डांस करने का इशारा दिया। जडेजा भी फोन छोड़ ब्रावो के स्टेप को फॉलो करने लगे।
