add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रंग में लौटते युवराज सिंह

युवराज ने श्रीलंका के खिलाफ 18 गेंद में 35 रन की पारी के दौरान पुराने युवराज की झलक दिखाई

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 4, 2016 1:36 PM IST

युवराज सिंह का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है © Getty Images
युवराज सिंह का फॉर्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है © Getty Images

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह अपने पुराने अंदाज में आ चुके हैं। पिछली दो सीरीज के दौरान युवराज अपनी फॉर्म पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में युवराज ने नाबाद 15 रन बनाकर मैच जरूर जिताया लेकिन इस पारी में उस युवराज की झलक नहीं दिखी जिससे कंगारू गेंदबाज खौफ खाते थे। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में युवराज ने छक्के के साथ खाता खोला इसके बाद युवराज के फैंस को उनसे उम्मीद बंधी की युवराज अब फॉर्म में लौट आए हैं। लेकिन यहां भी युवराज ने निराश किया। दूसरे टी20 में वो शून्य पर आउट हुए तो तीसरे मुकाबले में उनको बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। इस कारण युवराज पर दबाव और बढ़ गया। ALSO READ: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना कितनी मजबूत भारतीय बल्लेबाजी

एशिया कप में बांग्लादेश के साथ पहले मुकाबले में युवराज ने 16 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली जो उनके स्टाइल से बिल्कुल अलग थी। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होने बेहद ही कठिन परिस्थितियों में 32 गेंदों पर 14 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। इस पारी ने युवराज को आत्मविश्वास दिया। मैच के बाद युवराज ने अगले मैच में बड़ी पारी खेलने का वादा भी किया। भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका के साथ था। श्रीलंका वही टीम थी जिसके खिलाफ खराब प्रदर्शन के कारण युवराज को टीम से बाहर होना पड़ा था। ALSO READ: स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर के रूप में उम्मीद जगाते हार्दिक पांड्या

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवराज ने रंग में लौटने के लिए उसी टीम को चुना जिसके खिलाफ उन्होने अपनी फॉर्म खोई थी। युवराज ने इस मैच में पुराने युवराज की झलक दिखाते हुए 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 18 गेंदों में 35 रन की पारी खेली। इस पारी की खास बात ये रही कि गेंद युवराज के बल्ले के बीचोबीच आई जो एक फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज की निशानी होता है। युवराज ने इस मौके को भुनाते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों से हिसाब किताब बराबर किया। युवराज की इस पारी के बाद भी बुहत से लोगों का ये कहना था कि युवराज अब पहले जैसे बल्लेबाज नहीं बन सकते। ALSO READ: कितना मजबूत है भारतीय बेंच स्ट्रेंथ?

युवराज ने अपने आलोचकों को जवाब भी पुराने अंदाज में दिया। यूएई के खिलाफ मैच में युवराज ने एक बार फिर से अपने बल्ले की धार दिखाई और 14 गेंदों में 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल में भी सभी की निगाहे युवराज सिंह के प्रदर्शन पर टिकी होगी।