- Home
- News
- Asia cup 2018 : Mushfiqur Rahim becomes the first Bangladesh player to get out on 99 in international cricket
99 के फेर फंसे में मुशफिकुर रहीम, बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बने
मौजूदा एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मुशफिकुर रहीम ने खेली थी 144 रन की पारी।
Published On Sep 26, 2018, 09:05 PM IST
Last UpdatedSep 26, 2018, 09:05 PM IST
Mushfiqur-Rahim © Getty Images (file photo)
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर फोर के ‘करो या मरो’ मैच में अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया।
अबु धाबी में जारी इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एक समय बांग्लादेश ने 12 रन के कुल योग पर अपने तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाज गंवा दिए थे।
इसके बाद अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने मोहम्मद मिथुन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट पर 144 रन की साझेदारी की। इस दौरान मुशफिकुर महज 1 रन से अपना शतक चूक गए।
शानदार फॉर्म में चल रहे मुशफिकुर को युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी ने विकेटकीपर सरफराज अहमद के हाथों कैच कराकर उनकी शानदार पारी का अंत किया। मुशफिकुर ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 116 गेंदों पर 9 चौके लगाए।
मुशफिकुर (पुरुष/महिला/अंडर-19) इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी-20) में 99 रन पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
मौजूदा एशिया कप में 297 रन बना चुके हैं मुशफिकुर
31 वर्षीय मुशफिकुर मौजूदा एशिया कप में 4 मैच खेलकर 297 रन बना चुके हैं। उन्होंने 74.25 की औसत से रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। एशिया कप के इस एडिशन में मुशफिकुर का श्रेष्ठ स्कोर 144 रन है।
वनडे करियर का 30वां अर्धशतक
मुशफिकुर के वनडे करियर का ये 30वां अर्धशतक है। उन्होंने इस मैच से पहले 190 वनडे में 33.73 की औसत से कुल 5,026 रन बनाए थे जिसमें 6 शतक शामिल है।
श्रीलंका के खिलाफ खेली थी 144 रन की पारी
बांग्लादेश टीम के लिए ‘संकट मोचक’ की भूमिका निभाने वाले मुशफिकुर रहीम ने मौजूदा एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ 144 रन की पारी खेली। ये उनके वनडे करियर की श्रेष्ठ पारी है।