• Home
  • News
  • Asia cup 2018: Players India Need to Watch Out For Against Afghanistan

भारत के लिए आज मुसीबत बन सकते हैं ये अफगानिस्तानी खिलाड़ी

फाइनल में जगह बना चुकी टीम इंडिया को अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 25, 2018, 10:14 AM IST

Published On Sep 25, 2018, 10:14 AM IST

Last UpdatedSep 25, 2018, 10:14 AM IST

Afghanistan cricket team

अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में नतीजे से भले ही कोई फर्क नहीं पड़े लेकिन भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है। फाइनल में जगह बना चुकी टीम इंडिया को अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ियों से बचकर रहना होगा।

अफगानिस्तान की टीम ने पिछले कुछ दिनों में शानदार प्रदर्शन से कई बड़ी टीम को झटका दिया है। हालिया एशिया कप में भी श्रीलंका और बांग्लादेश को टीम ने हराया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ जीत के करीब पहुंच गई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राशिद-मुजीब की स्पिनर जोड़ी से सावधान

अफगानिस्तान के राशिद खान और मुजीब उर रहमान की जोड़ी से भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। ये दोनों ही अपनी फिरकी से टीम इंडिया को परेशानी में डाल सकते हैं। राशिद इस एशिया कप के सबसे सफल गेंदबाज हैं उन्होंने अब तक 3.60 की इकोनॉमी से गेंदबाजी कर 8 विकेट झटके हैं।

मुजीब उर रहमान भी टूर्नामेंट में अब तक सात विकेट चटका चुके हैं। मुजीब ने तो राशिद से भी किफायती गेंदबाजी की है। 4 मैच में अब तक 3.28 की इकोनॉमी से ही रन दिए हैं। राशिद का बेस्ट 46 रन देकर तीन विकेट है तो मुजीब ने 22 रन देकर 2 विकेट का बेस्ट प्रदर्शन किया है।

खूब चल रहा है हशमतुल्लाह शाहिदी का बल्ला

टीम इंडिया के गेंदबाजों को हशमतुल्लाह शाहिदी के खिलाफ खास रणनीति लेकर मैदान पर उतरना होगा। इस एशिया कप में हशमतुल्लाह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 4 मैच में हशमतुल्लाह ने 87.66 की औसत से 263 रन बनाए। इसमें तीन लगातार अर्धशतक शामिल है।

Editor's Pick