- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Australia need to win 3rd Odi against India to avoid 7th series loss
जीत की हैट्रिक से सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारतीय टीम
भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की बढ़त बना रखी है।
Published On Mar 07, 2019, 09:52 AM IST
Last UpdatedMar 07, 2019, 09:52 AM IST
भारतीय टीम को शुक्रवार रांची के जेएससीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में खेलना है। यहां टीम इंडिया सीरीज में जीत की हैट्रिक पूरी कर इसपर कब्जा करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया लगातार सातवीं सीरीज हार को टालना चाहेगी।
भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की बढ़त बना रखी है। भारतीय टीम शानदार लय में है और सीरीज जीत की हैट्रिक पूरी कर चुकी है। इंग्लैंड में 1-2 से सीरीज में हारने के बाद से भारत ने एशिया कप समेत कुल चार खिताब जीते हैं। पिछली दो सीरीज में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को उसी के घर पर हराया है। जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 3-1 से जीत हासिल की।
पढ़ें:- रांची के घरेलू मैदान पर आखिरी बार खेलते हुए नजर आएंगे धोनी !
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह पिछली छह सीरीज में हारी है। भारत के खिलाफ अगर वह शुक्रवार को मुकाबला हार जाती है तो लगातार सातवीं सीरीज हार होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड, भारत, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार सीरीज गंवाया है।
पढ़ें:- नागपुर वनडे में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर 8 रन से रोमांचक जीत
पिछले दौरे पर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी।