• Home
  • News
  • Bangalore’s Prayas Ray Barman becomes youngest debutant in IPL history

16 साल 157 दिन में किया आईपीएल डेब्यू, जानिए, कौन हैं प्रयास रे बर्मन

प्रयास रे बर्मन ने हैदराबाद के खिलाफ बैंगलुरू की टीम के प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही इतिहास रच दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 31, 2019, 04:48 PM IST

Published On Mar 31, 2019, 04:48 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2019, 04:48 PM IST

Prayas Ray Barman@ instagram page

इंडियन टी20 लीग में रविवार को खेले जा रहे बैंगलुरू और हैदराबाद के मुकाबले में एक युवा गेंदबाज प्रयास रे बर्मन को डेब्यू का मौका मिला। प्रयास ने हैदराबाद के खिलाफ बैंगलुरू की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही इतिहास रच दिया।

प्रयास ने 16 साल 157 दिन की उम्र में डेब्यू किया और ऐसा करते ही वह टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में प्रयास को नवदीप सैनी की जगह टीम में शामिल किया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी आरसीबी की सबसे बड़ी परेशानी’

पंजाब की तरफ से खेलने वाले स्पिनर मुजीब उर रहमान ने 17 साल 11 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था। प्रयास ने सबसे कम उम्र में डेब्यू करने के उनके रिकॉर्ड को तोड़ा।

कौन हैं प्रयास

प्रयास बंगाल की टीम की तरफ से खेलते हैं। लेग ब्रेक गुगली करने वाले प्रयास बल्लेबाजी भी करते हैं। उनके लिस्ट ए मुकाबलों की बात करें तो उनके नाम 9 मैच में 11 विकेट है जबकि 4 टी20 मैचों में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं।

बैंगलुरू ने डेढ करोड़ में खरीदा

प्रयास बर्मन को पिछले साल दिसंबर में नीलामी में बैंगलुरू की टीम ने 1 करोड़ 50 लाख में खरीदा था।

प्रयास की लंबाई 6 फुट से ज्यादा

6 फुट और एक इंच की लंबाई रखने वाले प्रयास को पूर्व दिग्गज अनिल कुंबले जैसा गेंदबाज बताया जाता है। गेंद को वह ज्‍यादा स्पिन नहीं कराते, सटीक लाइन पकड़कर गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

इंडियन टी20 लीग में डेब्यू करने वाले युवा खिलाड़ी

16 साल 157 दिन प्रयास रे बर्मन

17 साल 11 दिन मुजीब उर रहमान

17 साल 177 दिन सरफराज खान

Editor's Pick