×

फिर पाकिस्तान क्रिकेट जैसा हो जाएगा बांग्लादेश का हाल, पाई- पाई को मोहताज हो जाएगा बीसीबी

आईसीसी ने साफ संदेश दिया है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को नहीं भेजा तो उन्हें पॉइंट्स गंवाने का जोखिम उठाना पड़ेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2026 5:41 PM IST

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के इस फैसले के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है और अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की आईसीसी से मांग की है. हालांकि बांग्लादेश का यह दांव उलट पड़ता दिख रहा है, क्योंकि आईसीसी ने साफ संदेश दिया है कि अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम को नहीं भेजा तो उन्हें पॉइंट्स गंवाने का जोखिम उठाना पड़ेगा.

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को ICC और BCB के बीच एक वर्चुअल कॉल हुई, जिसमें आईसीसी ने बीसीबी की डिमांड खारिज कर दी. आईसीसी और बीसीसीआई बोर्ड बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भी पाकिस्तान की तरह एक तरह से साइडलाइन करने की तरफ दिख रही है. पिछले साल बीसीसीआई ने बांग्लादेश का दौरा करने से इनकार कर दिया है और अब टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी ने भी अपना स्टैंड साफ कर दिया है. अगर बांग्लादेश ने अपनी जिद्द नहीं छोड़ी तो उसका हाल भी पाकिस्तान क्रिकेट जैसा हो सकता है.

क्या होगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर असर ?

भारत के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों का नुकसान होगा. भारत के साथ मैच से बांग्लादेश की कमाई होती है. अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के साथ नहीं खेलती है तो टीवी राइट्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री सभी का नुकसान हुआ. जुलाई 2025 में भारतीय टीम को बांग्लादेश के दौरे पर जाना था, मगर भारतीय टीम ने यह दौरा कैंसिल कर दिया, जिसकी वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लगभग 120 करोड़ का नुकसान हुआ था. टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी का टूर्नामेंट है, अगर बांग्लादेश की टीम भारत नहीं आती है और वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेती है तो उसे आईसीसी की फंडिंग का भी नुकसान होगा. आईसीसी फंडिग बीसीबी की आय का बड़ा हिस्सा है.

खिलाड़ियों के स्पॉन्सरशिप पर असर

बांग्लादेशी खिलाड़ियों के स्पॉन्सरशिप को भी नुकसान होगा, क्योंकि कई भारतीय ब्रांड्स खिलाड़ियों के स्पॉन्सर हैं. भारत की बड़ी स्पोर्ट्स प्रसाधन बनाने वाली कंपनी ‘एसजी’ ने इसकी की शुरुआत कर दी है. एसजी ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया है.

Bangladesh cricket board
Bangladesh cricket board

बांग्लादेशी खिलाड़ियों का आईपीएल खेलने का सपना टूटेगा

भारत के साथ क्रिकेट खेलने से इनकार करने पर बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने का सपना टूट सकता है. आईपीएल के माध्यम से इससे पहले कई बांग्लादेशी खिलाड़ी करोड़ो की कमाई कर चुके हैं. मुस्तफिजुर रहमान जिन्हें इस आईपीएल सीजन से पहले रिलीज किया गया, उन्हें केकेआर की टीम ने 9.20 करोड़ में खरीदा था. शाकिब अल हसन भी आईपीएल के महंगे खिलाड़ियों में एक रहे हैं. भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है, भारत से दूरी बांग्लादेश क्रिकेट को काफी पीछे धकेल देगी.

TRENDING NOW

घरेलू क्रिकेट का होगा नुकसान

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने और भारत के साथ नहीं खेलने से बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेट का नुकसान होगा. आईसीसी इवेंट में पाकिस्तान की तरह न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमें खेलेगी. युवा खिलाड़ियों का मनोबल भी इससे गिरेगा और टीम को इंटरनेशनल एक्सपोजर भी कम मिलेगा. इसके साथ- साथ बांग्लादेश की इंटरनेशनल रैंकिंग भी गिरेगी.