This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
जानें कौन है क्रिकेट की दुनिया के आठ महान विकेटकीपर
विकेट कीपर का प्रमुख काम उन गेंदों को पकड़ना होता है, जो बल्लेबाजों के पास से गुजर कर विकेट के पीछे चली आती हैं
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - February 4, 2016 5:14 PM IST


क्रिकेट के खेल में विकेट-कीपर क्षेत्ररक्षण करने वाले दल का वह खिलाड़ी है जो बल्लेबाज के स्टंप्स के पीछे खड़ा होता है। विकेटकीपर का काम बेहद मुश्किल होता है इन्हें हरदम अपनी निगाहे गेंद पर जमाए रखनी पड़ती है। कीपर का प्रमुख काम उन गेंदों को पकड़ना होता है, जो बल्लेबाजों के पास से गुजरकर विकेट के पीछे चली आती हैं (जिससे कि रन बनने से रोका जा सके), इसके अलावा वह विभिन्न तरीकों से बल्लेबाज को आउट करने की भी कोशिश करता है। आइए जानते है 8 महान विकेटकीपरों के बारे में जिन्होंने अपनी प्रतिभा से विश्व क्रिकेट को मुरीद बनाया। ये भी पढ़ें: जानें क्रिकेट के चीयरलीडर्स के जीवन की सचाई
एडम गिलक्रिस्ट– ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट बेहतरीन विकेटकीपर भी रहे। बल्ले के साथ साथ यह विकेट के पीछे भी अपना करिश्मा दिखाते थे। इन्होंने लगभग 900 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे आउट किया है। इनके नाम 33 शतक और 81 अर्द्धशतक भी है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेेट करियर में 15000 रन बनाए हैं। टेस्ट मैचों में 379 कैच लपके है और 37 स्टंपिंग किए हैं। एकदिवसीय मैचों में 417 कैच व 55 स्टंपिंग की हैं।

मार्क बाउचर– दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज है। एक विकेटकीपर के रूप में बाउचर लोगों की पहली पसंद है। इनके नाम विकेट के पीछे सबसे ज्यादा लोगों को आउट करने विश्व रिकॉर्ड है। इन्होंने टेस्ट मैचों में 532 कैच व 23 स्टंपिंग और एकदिवसीय क्रिकेट में 403 कैच व 22 स्टंपिंग किए है। ये भी पढ़ें: जब दक्षिण अफ्रीका हुआ क्रिकेट से 21 सालों के लिए बैन

कुमार संगकारा – सबसे स्टाइलिश कीपर संगकारा के नाम टेस्ट में 12400 रन व एकदिवसीय में 14234 रन हैं। इन्होंने कुल 134 टेस्ट व 404 एकदिवसीय मैच खेले हैं। इन्होंने टेस्ट में 38 शतक व 52 अर्द्धशतक तथा एकदिवसीय क्रिकेट में 25 शतक व 93 अर्द्धशतक लगाए है। संगकारा ने टेस्ट मैचों में 182 कैच व 20 स्टंपिंग किए हैं वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में इन्होंने 402 कैच व 99 स्टंपिंग किए है। इसके साथ ही साथ संगकारा ने अपने विकेट कीपिंग का कमाल दिखाते हुए टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे 25 कैच व 20 स्टंपिंग किए हैं।
- इयान हीली© Getty Images
इयान हीली– पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इयान हीली ने अपने करियर में विकेट के पीछे लगभग 628 विकेट लिए है। 119 टेस्ट मैच में 4356 रन बनाए हैं और 161 रन इनका उच्चतम स्कोर रहा। 168 एकदिवसीय क्रिकेट में 1764 रन भी बनाए। इसके साथ ही साथ हीली ने विश्व कप में 14 मैच खेले। ये भी पढ़ें: क्या अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में भी हैलमेट पहने नजर आएगें अंपायर?

रॉड मार्श– पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेट कीपर रॉड मार्श के नाम 355 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। जो उन्होंने विकेट के पीछे लिए है। मार्श ने 96 टेस्ट मैच में 343 कैच 12 स्टंपिंग व 92 एकदिवसीय मैच में मार्श ने 120 कैच व 4 विकेट लिए। ये भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को टक्कर देगा इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का बेटा

महेंद्र सिंह धोनी – दुनियाभर में मशहूर भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक लगभग 600 क्रिकेट ख़िलाड़ीयों को विकेट के पीछे आउट कर चुके है। इनके नाम ढेरों विश्व रिकॉर्ड है जो इन्होंने टेस्ट व एकदिवसीय तथा टी 20 क्रिकेट करियर में बनाये है। धोनी भारत के सबसे सफल एकदिवसीय कप्तान हैं। इन्होंने भारत को कई जीत दिलवाई है। कई बार कठिन परिस्थितियों में आकर अपने बेहतरीन बल्लेबाज के दम पर टीम को जीत दिलाई।

मोइन खान– पूर्व पाकिस्तीनी क्रिकेट ख़िलाड़ी मोइन खान एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही साथ महान विकेटकीपर भी है जिन्होंने अपने करियर में विकेट के पीछे 435 विकेट लिए है। इन्हें सबसे चुस्त विकेट कीपरो में से एक माना जाता था। 69 टेस्ट में 2741 रन बनाए है जिसमें इनका उच्चतम स्कोर 137 रन बनाए। 219 एकदिवसीय मैच 3266 रन बनाए जिसमें 72 इनका उच्च स्कोर रहा। ये भी पढ़ें: 1 जनवरी स्पेशल: जब कोरी एंडरसन ने वेस्टइंडीज आक्रमण के छक्के छुड़ाए
TRENDING NOW

जेफरी डुजोन– जेफरी डुजोन वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर व विकेटकीपर रह चुके है। फिलहाल ये अभी क्रिकेट उद्घोषक (कमेंटेटर) के तौर पर काम करते है। वेस्टइंडीज के लिए डुजोन ने 80 मैच खेला जिसमें इन्होंने विकेट के पीछे 476 बल्लेबाजों का कैच व स्टंपिंग किया। 81 टेस्ट मैच में 33२२ रन बनाए जिनमें इनका उच्च स्कोर 139 रन रहा और 169 एकदिवसीय क्रिकेट में 82 इनका उच्च स्कोर रहा।

