5 साल से विदेशी दौरे पर कोहली बना रहे रन, बाकी धुरंधर लाचार

पिछले पांच साल में टीम इंडिया के एशिया के बाहर विदेशी दौरे पर नजर डाले तो विराट कोहली की ही पारी नजर आएगी।

Edited By : Viplove Kumar |Aug 07, 2018, 03:08 PM IST

Published On Aug 07, 2018, 03:08 PM IST

Last UpdatedAug 07, 2018, 03:08 PM IST

Virat Kohli celebration © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी सवालों के घेरे में है। बर्मिंघम टेस्ट में टीम के धुरंधर बल्लेबाज दो दिन का समय होने के बाद 194 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए। कप्तान विराट कोहली ने अकेले इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में संघर्ष करते नजर आए।

पढ़ें: – एशिया के बाहर शतक बनाने को तरस रहे शिखर धवन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैसे यह पहला मौका नहीं जब विराट कोहली को टीम इंडिया के बाकी धुरंधर बल्लेबाजों ने इस तरह से बीच मैदान में अकेले छोड़ा हो। पिछले पांच साल में टीम इंडिया के एशिया के बाहर विदेशी दौरे पर नजर डाले तो कोहली की ही पारी नजर आएगी।

ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सीरीज

कोहली पिछले पांच सालों से विदेशी दौरे पर अकेले ही जूझते रहें हैं। उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी थोड़ा साथ दिया है। पांच सालों में अगर आंकड़ों को देखे तो विराट कोहली ने जहां 55 की औसत से रन बनाए हैं तो रहाणे को छोड़ कोई 40 तक भी नहीं पहुंच पाया।

 

विदेश में दिसंबर 2013 से जुलाई 2018 का बल्लेबाजी रिकॉर्ड
नाम टेस्ट मैच रन औसत सर्वाधिक स्कोर
विराट कोहली 21 2049 55.37 200
अजिंक्य रहाणे 19 1386 49.50 147
मुरली विजय 19 1215 34.71 146
शिखर धवन 15 789 28.17 115
चेतेश्वर पुजारा 18 925 28.90 153

Editor's Pick