- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Birthday Special: Mushfiqur Rahim became youngest player to appear in a Test match at Lord’s
B'day Special: वाइल्ड कार्ड एंट्री पाने वाले मुशफिकुर रहीम इस वजह से लॉर्ड्स की रिकॉर्ड बुक में करा चुके हैं नाम दर्ज
मुशफिकुर रहीम टीम के ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद की साली से कर चुके हैं लव मैरेज।
Published On Jun 09, 2020, 05:08 PM IST
Last UpdatedJun 09, 2020, 05:08 PM IST
Mushfiqur Rahim @ Twitter
पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) आज बांग्लादेश की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा हैं। आज यानी 9 जून 2020 को मुशफिकुर अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आईये हम आपको उनकी बांग्लादेश की टीम में एंट्री से जुड़े एक किस्से के बारे में बताते हैं।
16 साल की उम्र में पाई वाइल्ड कार्ड एंट्री
वो साल था 2005 का। मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) महज 16 साल के थे और घरेलू क्रिकेट व इंग्लैंड में काउंटी खेलने के दौरान एक के बाद एक अपनी पारियों से सभी को प्रभावित कर रहे थे। बांग्लादेश की टीम को इस साल इंग्लैंड के दौरे पर जाना था। विकेटकीपर बल्लेबाज रहीम का नाम संभावित 20 खिलाड़ियों की सूची में तक नहीं था।
रेगुलर विकेटकीपर खालिद मसूद भी टीम के साथ थे। शानदार प्रदर्शन के चलते इस बेहद कठिन माने जा रहे दौरे पर उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर चुना गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य की प्लानिंग करने पर जोर देते हुए रहीम को यह वाइल्ड कार्ड एंट्री दी।
इसके बाद उन्हें वनडे टीम में भी जगह दी गई। अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर मुशफिकुर रहीम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई बांग्लादेश की वनडे टीम में जगह पाने में भी कामयाब रहे।
लॉर्ड्स में खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज
इंग्लैंड के खिलाफ मुश्फिकुर रहीम का डेब्यू मुकाबला क्रिकेट के मक्का माने जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान में हुआ। उस वक्त उनकी उम्र महज 16 साल थे। वो इस मैदान पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। अबतक वो बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट मैचों में 7 शतकों की मदद से कुल 4,413 रन बना चुके हैं। वहीं, 218 वनडे में 6,174 रन (7 शतक) भी उनके नाम हैं। 86 टी20 मैचों में मुशफिकुर के नाम 1,282 रन दर्ज है।
महमूदुल्लाह की साली से की लव मैरेज
मुशफिकुर की लव स्टोरी उनके शानदार करियर से कम दिलचस्प नहीं है। छोटे कद के इस खिलाड़ी ने बिजनेस स्टडीज की पढ़ाई कर चुकीं किफायेत से शादी की है जो बांग्लादेशी टीम के अनुभवी ऑलराउंडर महमूदुल्लाह रियाद की साली हैं। दोनों की पहली मुलाकात महमूदुल्लाह की शादी में हुई थी।
इसके बाद दोनों ने दो साल तक एकदूसरे को डेट की। 25 सितंबर 2014 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जब मुशफिकुर ने किफायेत से शादी की उस समय वह बिजनेस स्टडीज की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम मोहम्मद शाहरोज रहीम मयान है।