फैन का दावा- एशिया कप फाइनल में भारत को हराएगा पाकिस्तान

भारत के हाथों हारने के बाद भी पाकिस्तान के फैंस फाइनल में भारत को हराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 24, 2018, 02:35 PM IST

Published On Sep 24, 2018, 02:35 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2018, 02:35 PM IST

Indias Kedar Jadhav celebrates fall of Shoaib Maliks wicket@ Getty Images

भारतीय टीम एशिया कप 2018 में लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में पहुंची है। इस दौरान पाकिस्तान की टीम को टीम इंडिया ने दो बार पटखनी दी है। भारत के हाथों हारने के बाद भी पाकिस्तान के फैंस फाइनल में भारत को हराने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

भारत ने एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद बॉलीवुड अभिनेता बोमन इरानी ने सोशल मीडिया पर टीम को बधाई दी। इस बधाई संदेश पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन ने जवाब देकर फाइनल में भारत को हराने का दावा किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोमन के ट्विट पर मेहरन खान के ट्विटर अकाउंट से जवाब में लिखा गया है, ‘हमें फाइनल का इंतजार है क्योंकि पाकिस्तान तो सिर्फ फाइनल मैच ही जीतता है। मेरे ट्वीट को सुरक्षित रखना, भारत फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हारने वाला है।’

अभिनेता बोमन ने इस पर जवाब देते हुए लिखा, ”जो बेहतर टीम होगी वो जीतेगी, तुमको भी गुड लक। मुझे नतीजे का पता नहीं लेकिन चकित हूं तुम्हें कैसे पता ? हो सकता है अगर यह कोई फिल्म हो जिसे तुम बना रहे हो ?”

भारतीय टीम ने एशिया कप के दोनों ही मुकाबले में पाकिस्तान पर एकतरफा जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने आठ जबकि दूसरे में तो 9 विकेट से हराते हुए रिकॉर्ड बनाया। रविवार को भारत ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा।

Editor's Pick