• Home
  • News
  • Boxing Day Test India vs Australia Day 2: Shubman Gill records 3rd highest score for an Indian debutant in Australia

Boxing Day Test: 21 साल के शुबमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में हासिल की बड़ी उपलब्धि

21 वर्षीय गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट पर 50 से अधिक रन की साझेदारी की

Edited By : Kamlesh Rai |Dec 27, 2020, 11:48 AM IST

Published On Dec 27, 2020, 11:48 AM IST

Last UpdatedDec 27, 2020, 11:48 AM IST

Shubman Gill (file image)

Boxing Day Test: अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 45 रन की पारी खेलने वाले भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल (Shubman Gill) बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ कंगारूओं की सरजमीं पर अपने नाम एक बड़ी उलब्धि दर्ज कर ली है।

21 साल के शुबमन गिल ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू में सबसे अधिक रन की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. शुबमन ने 4 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ये कारनामा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ की जगह शुबमन गिल को दूसरे टेस्ट में मौका मिला. शुबमन ने अपनी पारी में 60 गेंदों पर 8 चौके लगाए.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 डिसमिसल लेने वाले विकेटकीपर बने टिम पेन

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शुबमन गिल के सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के नाम ऑस्ट्रेलिया में डेब्यू टेस्ट में सर्वाधिक रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड है. मयंक ने साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 76 रन की पारी खेली थी.

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दत्तू पाडकर Dattu Phadkar हैं जिन्होंने दिसंबर 1947 में सिडनी में खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच में 51 रन बनाए थे.

शुबमन गिल को 45 रन की पारी खेलने में ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने भी अहम भूमिका निभाई जिन्होंने दो बार उन्हें जीवनदान दिया.

दाएं हाथ के बल्लेबाज शुबमन गिल को पहला जीवनदान मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने दिया जब पहले दिन स्लिप में कैच छोड़ा. उस समय शुबमन 4 रन बनाकर खेल रहे थे.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने शुबमन को दूसरा जीवनदान विकेट के पीछे दिया. शुबमन जब 28 रन पर थे तब पेन उनका कैच विकेट के पीछे नहीं लपक सके.

पेसर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने शुबमन गिल को डेब्यू में फिफ्टी जड़ने से रोक दिया. कमिंस ने गिल को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे दिन पहली सफलता दिलाई.

शुबमन ने चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 से अधिक रन की साझेदारी की.

Editor's Pick