तीसरा टी20 जीत रोहित शर्मा ने की कोहली की बराबरी

रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 11वीं जीत है। इस जीत के साथ ही वह विराट कोहली के बराबर आ गए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 12, 2018, 12:00 PM IST

Published On Nov 12, 2018, 12:00 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2018, 12:00 PM IST

Rohit Sharma with Yuzvendra Chahal@ ians

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 3-0 से जीत दर्ज की। यह रोहित शर्मा की टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 11वीं जीत है। इस जीत के साथ ही वह विराट कोहली के बराबर आ गए हैं।

भारतीय टीम ने एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में रविवार को वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बनाए थे जिसे भारत ने आखिरी गेंद पर हासिल किया। ओपनर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए जबकि रिषभ पंत ने 58 रन की पारी खेली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने की कोहली की बराबरी

भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिए जाने पर रोहित शर्मा ने कप्तानी का भार संभाला था। रोहित का यह बतौर कप्तान 12वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला था। रोहित ने बिना मैच गंवाए 11वीं जीत दर्ज की और विराट के 11 जीत की बराबरी कर ली। विराट कोहली ने अब तक 17 टी20 मैच में कप्तानी की है जिसमें 6 मैच गंवाया है जबकि 11 में जीत हासिल की है।

रोहित का एक और क्लीन स्वीप

इससे पहले दिसंबर 2017 में श्रीलंका के साथ खेली गई टी20 सीरीज में भी रोहित की कप्तानी में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में भी रोहित ने शानदार शतक जमाया था। रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली है।

विंडीज की शर्मनाक हार

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम को दो बार 3-0 की हार झेलनी पड़ी थी। सितंबर 2016 में पाकिस्तान ने विंडीज को 3-0 से हराया था जबकि अप्रैल 2018 की टी20 सीरीज में भी टीम को यही हाल हुआ था।

Editor's Pick