IPL 2018: चेन्नई में हैं ''चेज मास्टर्स'' तो हैदराबाद के पास ''डिफेंस के किंग''

एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़े स्कोर को पीछा करने में माहिर है तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम छोटे स्कोर को बचाने में महारथ रखती है।

Edited By : Viplove Kumar |May 22, 2018, 12:10 PM IST

Published On May 22, 2018, 12:10 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2018, 12:10 PM IST

MS Dhoni and Rashid Khan © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे के टक्कर की उम्मीद है। एक तरफ जहां चेन्नई की टीम बड़े स्कोर को पीछा करने में माहिर है तो वहीं हैदराबाद की टीम छोटे स्कोर को बचाने में महारथ रखती है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-chennai-super-kings-captain-ms-dhonis-eyes-on-7th-ipl-final-714625″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आज आईपीएल के पहले क्वालीफायर में एक तरफ दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स होगी तो दूसरी और एक बार खिताब जीतने वाले सनराइजर्स हैदराबाद। एक टीम में विस्फोटक बल्लेबाज हैं तो दूसरी तरफ शानदार गेंदबाज। चेन्नई जहां बड़े स्कोर बनाने का माद्दा रखती है तो हैदराबाद लक्ष्य को बचाने का हुनर जानती है।

इस सीजन चेन्नई ने चार बार पार किया है 200 का आंकड़ा

चेन्नई की बल्लेबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है। इस सीजन में टीम को दो खिलाड़ी शेन वॉटसन और अम्बाती रायडू शतक जड़ चुके हैं। चेन्नई अब तक कुल चार बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।  धोनी की यलो आर्मी कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 202 और 205 रन जैसे बड़े स्कोर का पीछा कर जीत हासिल कर चुकी है।

155 रन से कम स्कोर को चार बार बचा चुकी है सनराइजर्स

हैदराबाद की टीम में भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और संदीप शर्मा जैसे शानदार गेंदबाज हैं। इस टीम में अब तक इस सीजन में चार बार 155 रन से कम रन का स्कोर बचाने में कामयाबी हासिल की है। मुंबई इंडियंस की टीम को 87 और किंग्स इलेवन पंजाब को 119 रन पर ढेर कर चुकी है।

 

Editor's Pick