• Home
  • News
  • Chennai Super Kings only team to qualify in playoffs in every season they played

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स है IPL की 'प्लेऑफ किंग'

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 11वें सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 14, 2018, 11:44 AM IST

Published On May 14, 2018, 11:44 AM IST

Last UpdatedMay 14, 2018, 11:44 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करने के बाद सीएसके की स्थिति मजबूत हुई थी और राजस्थान के खिलाफ मुंबई को 7 विकेट से मिली हार के बाद चेन्नई ने प्लेऑफ में क्वालिफाई कर लिया। इसी के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स टीम के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसके आसपास भी कोई दूसरी आईपीएल टीम नहीं पहुंच पाई है। चेन्नई सुपरकिंग्स अकेली ऐसी टीम बन चुकी है, जिसने (2016 और 2017 को छोड़कर) हर आईपीएल सीजन प्लेऑफ में जगह बनाई है। गौरतलब है कि पिछले दो सीजन के लिए सीएसके पर बैन लगा हुआ था।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-kings-xi-punjab-vs-royal-challengers-bangalore-match-48-preview-and-likely-11s-711992″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई को साल 2008 से शुरू हुए आईपीएल टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम कहा जा सकता है। पहले आईपीएल सीजन में सीएसके टीम फाइनल तक पहुंची थी और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार गई थी। 2009 के आईपीएल सीजन में भी चेन्नई प्लेऑफ में पहुंची थी लेकिन चौथे नंबर पर रही थी। तीसरे और चौथे आईपीएल सीजन में चेन्नई ने लगातार दो बार खिताब जीता था। साल 2012 के आईपीएल सीजन में चेन्नई को फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

2013 के आईपीएल सीजन में चेन्नई ने एक बार फिर फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था। आईपीएल 2014 में सीएसके तीसरे नंबर पर रही थी, वहीं 2015 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने सीएसके को फाइनल मैच में हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था। 2016 और 2017 के आईपीएल टूर्नामेंट में चेन्नई ने हिस्सा नहीं लिया था। अब 2018 में दो साल बाद लौटी चेन्नई ने लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत प्लेऑफ में जगह पक्की कर बता दिया है कि आईपीएल के असली किंग वही हैं।

Editor's Pick